Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A particularly auspicious time for the worship of Goddess Mahalakshmi, occurring during the Vrishabha Lagna (Taurus ascendant) from 5:37 PM to 7:34 PM.

Gorakhpur News: रंग-बिरंगी रोशनी से सजी गोरक्षनगरी... आज दीपों से रोशन होंगे घर-आंगन

Sun, 08 Nov 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 08 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A particularly auspicious time for the worship of Goddess Mahalakshmi, occurring during the Vrishabha Lagna (Taurus ascendant) from 5:37 PM to 7:34 PM.
- धूमधाम से आज मनाई जाएगी दिवाली, लक्ष्मी पूजा के बाद देर रात तक छूटेंगे पटाखे
विज्ञापन

- शाम 5:37 से 7:34 बजे तक वृषभ लग्न में महालक्ष्मी पूजन का विशेष शुभ मुहूर्त
- रात 8:10 से 10:50 बजे तक निशीथ और 10:50 से 1:31 बजे तक महानिशीथ काल में भी होगी पूजा


गोरखपुर। रंग-बिरंगी रोशनी से शहर जगमगा उठा है। रविवार को घरों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाकर दिवाली मनाई जाएगी। शाम को लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद आतिशबाजी होगी। शाम 5:37 से 7:34 बजे तक वृषभ लग्न में महालक्ष्मी पूजन का विशेष शुभ मुहूर्त है।

गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के वेद विभागाध्यक्ष डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी ने बताया कि दिवाली पर महालक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष, निशीथ और महानिशीथ काल विशेष शुभ माने गए हैं। गोरखपुर में रविवार को सूर्यास्त शाम 5:28 बजे होगा। इसके बाद रात 8:09 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। शाम 5:37 से 7:34 बजे तक वृषभ लग्न रहेगा। इस दौरान लक्ष्मी-गणेश पूजन, कुबेर पूजा और बहीखाता पूजन करना विशेष शुभ होगा। उन्होंने बताया कि रात 8:10 से 10:50 बजे तक निशीथ काल रहेगा। इसमें श्रीसूक्त, कनकधारा स्तोत्र और लक्ष्मी मंत्र का जप करना फलदायी माना गया है। इसके बाद रात 10:50 बजे से देर रात 1:31 बजे तक महानिशीथ काल रहेगा। इस दौरान महालक्ष्मी पूजन के साथ काली उपासना, हवन और विशेष अनुष्ठान किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


गोरखनाथ संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि दिवाली पर स्थिर लग्न में महालक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है। वृषभ और सिंह स्थिर लग्न हैं। मान्यता है कि स्थिर लग्न में पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है। रात 12:05 से 2:19 बजे तक सिंह लग्न भी रहेगा। इस दिन भगवान गणेश, महालक्ष्मी, महाकाली और कुबेर के पूजन के साथ घरों और प्रतिष्ठानों में दीपदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छोटी दिवाली पर जला यम के नाम का दीप
गोरखपुर। शनिवार को छोटी दिवाली पर शहर में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने घरों की साफ-सफाई और सजावट के बाद शाम को दीप जलाए। मान्यता के अनुसार, इस दिन घर के बाहर दक्षिण दिशा में यमराज के नाम का दीप जलाया जाता है। इसे यम दीपदान कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि यमराज के निमित्त दीपदान करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। लोगों ने घरों के मुख्य द्वार पर दीप जलाकर छोटी दिवाली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed