{"_id":"6a6a6b90251b948dd0014253","slug":"a-new-tradition-at-mmuts-convocation-now-distinguished-alumni-will-award-degrees-to-students-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1055-1401149-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के दीक्षांत में नई परंपरा, अब विशिष्ट पूर्व छात्र प्रदान करेंगे विद्यार्थियों को डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के दीक्षांत में नई परंपरा, अब विशिष्ट पूर्व छात्र प्रदान करेंगे विद्यार्थियों को डिग्री
विज्ञापन
- विभागीय वितरण समारोहों में विद्यार्थियों को प्रदान करेंगे डिग्री
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 11वें दीक्षांत समारोह में एक नई परंपरा की शुरुआत करने जा रहा है। इस बार मुख्य दीक्षांत समारोह के अलावा विभागीय डिग्री वितरण समारोहों में आमंत्रित विशिष्ट पूर्व छात्र विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे। इसके लिए विभागवार सूची तैयार की गई है।
अभी तक मुख्य मंच पर केवल चुनिंदा विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के हाथों उपाधि मिलती थी जबकि अन्य विद्यार्थियों को विभागीय समारोहों में डिग्री दी जाती थी। नई व्यवस्था के तहत उद्योग, शिक्षा, अनुसंधान, सार्वजनिक सेवा, उद्यमिता और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर चुके विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा।
वे अपने-अपने विभाग के उन विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे जिन्हें मुख्य मंच से सम्मानित नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों को सफल पूर्व छात्रों से सीधे संवाद, कॅरिअर मार्गदर्शन, उच्च शिक्षा, नवाचार, उद्योग और व्यावसायिक अनुभवों से सीखने का अवसर मिलेगा। साथ ही मेंटरशिप, नेटवर्किंग और भविष्य में व्यावसायिक सहयोग की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।
विज्ञापन
...............
इन विशिष्ट पूर्व छात्रों को किया आमंत्रित
दीक्षांत समारोह में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के लिए मानवेन्द्र सिंह, मुख्य अभियंता, लखनऊ विकास प्राधिकरण, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के लिए एसपी मौर्य, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश (पूर्वी क्षेत्र), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के लिए डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी, महानिदेशक, नाइलिट, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग एवं भौतिकी विभाग के लिए डॉ. जितेंद्र मोहन भारद्वाज, मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी एवं साइबर सुरक्षा व्यवसाय प्रमुख, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड, नोएडा, कंप्यूटर साइंस विभाग के लिए अवधेश रावत, वरिष्ठ निदेशक (आईटी), नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर, लखनऊ, सूचना प्रौद्योगिकी एवं गणित विभाग के लिए प्रवीण शर्मा, डिलीवरी प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव, आईबीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा, केमिकल इंजीनियरिंग, रसायन एवं फार्मेसी विभाग के लिए अक्षय श्रीवास्तव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एलसीबी फर्टिलाइज़र लिमिटेड, कानपुर, बृजेश मौर्य, प्रोसेस इंजीनियर, हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, गोरखपुर व मनीषा सोनकर, सेल्स मैनेजर, एचपीसीएल, गोरखपुर और प्रबंधन, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के लिए विवेक मिश्रा, वर्टिकल हेड, एयरटेल पेमेंट्स बैंक को आमंत्रित किया गया है।
यह पहल प्रत्येक विद्यार्थी के लिए दीक्षांत समारोह को अधिक समावेशी, प्रेरणादायी और अविस्मरणीय बनाएगी। विश्वविद्यालय इसे भविष्य में स्थायी परंपरा के रूप में विकसित करना चाहता है, जिससे पुरातन छात्रों और संस्थान के बीच संबंध मजबूत होंगे व विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की दिशा में नई प्रेरणा मिलेगी।
- प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा, कुलपति, एमएमएमयूटी