फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A mechanic was shot, and the mob broke open the car of the accused and threw it into a canal.

Gorakhpur News: मैकेनिक को लगी गोली, भीड़ ने आरोपियों की कार तोड़कर नहर में फेंकी

Sun, 23 Nov 2025 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A mechanic was shot, and the mob broke open the car of the accused and threw it into a canal.
हरपुर बुदहट के कटसहरा बाजार गोलीकांड के बाद हंगामा करते लोग। स्रोत संवाद
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटसहरा चौराहे का मामला, दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, दो भागे
विज्ञापन

दुकान पर कंधे से राइफल उतारते समय चली गोली, मैकेनिक गंभीर रूप से घायल
कस्बे में तनाव के बीच पुलिस बल तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटसहरा चौराहे पर रविवार शाम राइफल से अचानक निकली गोली मैकेनिक बजरंगी मद्धेशिया उर्फ बीके (55) को लग गई। सूचना फैलते ही भीड़ बेकाबू हो गई और हमलावरों की कार को घेरकर क्षतिग्रस्त कर डाला। इसके बाद कार को नहर में धकेल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है जबकि दो अन्य भाग गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। इलाके में तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गोरेहडीह निवासी बजरंगी पिछले 15 वर्षों से कटसहरा चौराहे पर गैस, कुकर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत की दुकान चला रहे हैं। रविवार शाम सात बजे वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। तभी एक कार से चार युवक उतरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनमें से एक व्यक्ति ने कंधे से राइफल उतारी, जो पहले से लोडेड थी। इसी दौरान ट्रिगर दबने से अचानक गोली चल गई और बजरंगी के बाएं हाथ में लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर हरपुर-बुदहट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को सहजनवां अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटनास्थल पर भीड़ जुट गई और देखते ही देखते माहौल उग्र हो गया। भीड़ ने आरोपियों की कार को घेरकर उस पर ईंट-पत्थर बरसाए और क्षतिग्रस्त कर उसे पास की नहर में धकेल दिया। स्थिति बिगड़ती देख हरपुर-बुदहट के अलावा सहजनवां और गीडा थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जनलाइसेंसी राइफल लोडेड थी, जिसे उतारते समय गलती से गोली चल गई। राइफल को जब्त कर लिया गया है और हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ जारी है। पुलिस भागे आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

- ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी उत्तरी
---
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को किया तितर-बितर
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हरपुर बुदहट पुलिस के साथ सहजनवां और गीडा थाने की फोर्स को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को तितर-बितर कर यातायात बहाल कराया। थोड़ी देर बाद एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से बयान लेने के आदेश दिए। घायल मैकेनिक के बयान के आधार पर भी आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार सवार युवक की राइफल गलती से चल गई, जिसके बाद चारों आरोपी घबराकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed