फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man was duped of Rs 20 lakh on the pretext of a business partnership.

UP: व्यापार में साझेदार बनाने का दिया झांसा, ठगे 20 लाख- मांगने पर देने लगा जान से मारने की धमकी

Mon, 19 Jan 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 Jan 2026 01:10 AM IST
सार

पीड़ित का दावा है कि 20 लाख रुपये से अधिक की रकम आरोपी को दी गई। पीड़ित का कहना है कि जब उसने व्यापार का विवरण, मुनाफे की जानकारी और अपने हिस्से की रकम मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। आरोप है कि सवाल पूछने पर धर्मेश सिंह गाली-गलौज करता और जान से मारने की धमकी देता था।

विज्ञापन
A man was duped of Rs 20 lakh on the pretext of a business partnership.
सांकेतकि 

विस्तार

एम्स थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी परमात्मा ने गांव के धर्मेश सिंह पर व्यापार में साझेदारी का झांसा देकर 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एम्स थाने में धोखाधड़ी, धमकी आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


परमात्मा के अनुसार, गांव के ही धर्मेश सिंह ने उसे मुर्गी दाना (फीड) के व्यापार में पार्टनरशिप का प्रस्ताव दिया था। आरोप है कि धर्मेश सिंह ने 50 प्रतिशत लाभ में हिस्सेदारी का लालच देकर पहले 2.50 लाख रुपये की मांग की। इस पर पीड़ित ने 2 अगस्त 2024 को 2 लाख रुपये नकद दिए। 

विज्ञापन

इसके बाद और रकम की मांग की गई। पीड़ित के अनुसार 13 अगस्त 2024 को उसने 2.40 लाख रुपये और दिए। इसके बाद 3 अक्तूबर 2024 को बताए गए खाते में 1.40 लाख रुपये भेजे गए। आरोप है कि इसके बाद भी अलग-अलग तारीखों में आरोपी के कहने पर विभिन्न बैंक खातों में लगातार रकम ट्रांसफर की जाती रही।

पीड़ित का दावा है कि 20 लाख रुपये से अधिक की रकम आरोपी को दी गई। पीड़ित का कहना है कि जब उसने व्यापार का विवरण, मुनाफे की जानकारी और अपने हिस्से की रकम मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। आरोप है कि सवाल पूछने पर धर्मेश सिंह गाली-गलौज करता और जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन

परेशान होकर पीड़ित गांव के संभ्रांत लोगों के साथ 3 जुलाई 2025 को पंचायत लेकर आरोपी के घर पहुंचा, जहां आरोपी ने 15 जुलाई 2025 तक पूरी रकम लौटाने का वादा किया, जिसका लिखित समझौता भी हुआ। पीड़ित के अनुसार, तय तिथि तक रकम नहीं लौटाई गई। इसके बाद 25 जुलाई 2025 और फिर 20 सितंबर 2025 को रुपये मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

आरोप है कि 22 सितंबर 2025 को आरोपी तीन अज्ञात लोगों के साथ पीड़ित की दुकान पर आया, असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और कानूनी कार्रवाई करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ एम्स थाने में तहरीर दी।

पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी:योगेंद्र सिंह, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed