{"_id":"684a9e77524e39eee30c73b0","slug":"a-man-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-outside-his-house-in-gorakhpur-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर में सुबह चाय पी...बाहर पेड़ से लटकर की खुदकुशी- परिजनों को ऐसे हुई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर में सुबह चाय पी...बाहर पेड़ से लटकर की खुदकुशी- परिजनों को ऐसे हुई जानकारी
Thu, 12 Jun 2025 03:01 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 12 Jun 2025 03:01 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह राजनाथ चाय पीने के बाद दरवाजे पर लगे आम के पेड़ चढ़ गए और मोटे प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों का ध्यान पेड़ की तरफ पहुंचा तो आनन फानन में शव को उतारा।
विज्ञापन
इसी पेड़ पर लटकर जान दे दी..पेड़ पर चढ़ते वक्त की सीसीटीवी में कैद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खोराबार इलाके में जंगल सिकरी निवासी राजनाथ यादव 56 वर्षीय शख्श ने घर के बाहर लगे पेड़ से लटकर आत्महत्या कर लिया। बताया जाता है कि घर में सुबह चाय पी और लोगों से बातचीत करने के बाद बाहर निकल गए। इधर, काफी देर तक नहीं आने पर और सीसीटीवी कैमरे में देखने पर पेड़ से लटकने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
तत्काल परिजन घर से बाहर दौड़कर पेड़ के सामने पहुंचे और शव को नीचे उतारा। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह राजनाथ चाय पीने के बाद दरवाजे पर लगे आम के पेड़ चढ़ गए और मोटे प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों का ध्यान पेड़ की तरफ पहुंचा तो आनन फानन में शव को उतारा।
विज्ञापन
उसके बाद खोराबार पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद थाना प्रभारी खोराबार इत्यानन्द पांडेय टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। उसके बाद फोरेंसिक टीम पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक दो भाईयों में बड़ा थे। राजेन्द्र छोटे हैं।
विज्ञापन
मृतक के दो बेटे एवं तीन बेटियां हैं। मृतक का बड़ा बेटा संजय गोरखपुर पीएसी में तैनात हैं। विपिन यादव छात्र है। सभी लोगों की शादी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।