फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A magnificent confluence of the worship of Shakti and Shiva: Mahakal will be enshrined in the court of Maa Durga.

Gorakhpur News: शक्ति और शिव की आराधना का अद्भुत संगम, मां दुर्गा के दरबार में विराजेंगे महाकाल

Mon, 12 Oct 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 12 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
A magnificent confluence of the worship of Shakti and Shiva: Mahakal will be enshrined in the court of Maa Durga.
गोरखपुर। नवरात्र में इस बार तारामंडल के इंदिरानगर में मां दुर्गा की आराधना के साथ बाबा महाकाल की भक्ति का भी विशेष आयोजन होगा। महादुर्गा पूजा युवा छात्र समिति की ओर से यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसी दरबार में उज्जैन के बाबा महाकाल से प्रेरित शिवलिंग भी विराजमान होगा। सप्तमी, अष्टमी और नवमी को शिवलिंग की भव्य महाआरती और भस्म आरती की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारों के सानिध्य में होने वाले इस आयोजन के जरिये श्रद्धालुओं को गोरखपुर में ही उज्जैन के महाकाल मंदिर की आराधना पद्धति की झलक देखने को मिलेगी। समिति पिछले 37 वर्षों से नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करती आ रही है। इस बार आयोजन को विशेष बनाने के उद्देश्य से मां दुर्गा के दरबार में बाबा महाकाल का शिवलिंग स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। शिवलिंग तैयार हो चुका है। सप्तमी, अष्टमी और नवमी को विशेष पूजन के साथ महाआरती और भस्म आरती की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, गोरखपुर में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। मां दुर्गा की पूजा के साथ महाकाल की आराधना श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन


समिति के सदस्य प्रिंस सिंह ने बताया कि समिति की खास बात यह है कि इसमें किसी एक सदस्य को अध्यक्ष या कोई अन्य विशिष्ट पद नहीं दिया गया है। सभी सदस्य बराबर की भागीदारी के साथ आयोजन की जिम्मेदारी निभाते हैं। डब्लू चौहान, रिंकू गौड़, किशन चौहान, आयुष सिंह (लकी), प्रिंस सिंह और अंकुर कुशवाहा के सौजन्य से यह आयोजन किया जा रहा है। समिति के सदस्य मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना और महाकाल के शिवलिंग की पूजा-अर्चना को भव्य रूप देने की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed