फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A high speed car overturned on the road in front of Gorakhpur Boating, the airbag opened - life was saved

गोरखपुर नौकायान: ऐसा क्या हुआ कि चलती कार अचानक पलट गई, खुल गया एयरबैग- बची दो की जान; जानिए

Tue, 27 May 2025 02:10 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 27 May 2025 02:10 PM IST
सार

समय रहते एयरबैग खुल जाने के कारण रंजीत और उनके साथ बैठे व्यक्ति को चोट नहीं आई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। रामगढ़ताल थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
A high speed car overturned on the road in front of Gorakhpur Boating, the airbag opened - life was saved
हादसे के बाद पलटी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामगढ़ताल इलाके के नौकायन रोड पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एयरबैग खुलने से कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। रामगढ़ताल पुलिस के मुताबिक, झंगहा के जंगल गौरी नंबर एक गांव निवासी रंजीत कुमार अपनी कार से सुबह करीब 9:30 बजे शहर आ रहे थे।

विज्ञापन


नौकायन रोड पर चंपा देवी पार्क के पास टायर फट गया, जिससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। करीब 50 मीटर तक घिसटने के बाद कार तीन बार पलट गई। हालांकि, समय रहते एयरबैग खुल जाने के कारण रंजीत और उनके साथ बैठे व्यक्ति को चोट नहीं आई।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। रामगढ़ताल थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है और कार मालिक बिना किसी सूचना के वाहन लेकर चले गए। मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed