{"_id":"69d56efde4a11d6cc605df31","slug":"a-health-camp-was-organised-jointly-by-gorakhpur-university-aiims-and-the-district-health-committee-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1063-1282748-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्वास्थ्य के प्रति सजगता ही सशक्त समाज की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्वास्थ्य के प्रति सजगता ही सशक्त समाज की नींव
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डीडीयू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पोषण पुस्तिका का विमोचन कर
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति सजगता और नियमित जांच को अपनाकर ही हम एक सशक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। विज्ञान के माध्यम से स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है।
वह मंगलवार को डीडीयू के महिला अध्ययन केंद्र, एम्स और जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं स्वास्थ्य कार्ड अभियान कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति कर्तव्य भाव की सराहना करते हुए हमेशा सहयोग की बात कही। एम्स की डॉ. प्रियंका शिशोदिया के नेतृत्व में डॉक्टरों ने शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस दौरान गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह व उनकी शोधार्थी काजोल आर्यन की ओर से तैयार एनीमिया की जागरूकता पर पोषण कैलेंडर, पोषण पुस्तिका व एनीमिया जागरूकता फोल्डर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम की संयोजक प्रो. दिव्या रानी ने बताया कि महिला अध्ययन केंद्र की ओर से ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
आयोजन में डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, डॉ. विस्मिता पालीवाल, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. नीता सिंह, डॉ. गार्गी पांडे, डॉ. गरिमा यादव के साथ ही राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. अर्चना सिंह, चिकित्सक डॉ. लवली, डॉ. आयुषी इन्दोरिया, डॉ. रश्मी प्रवीण, डॉ. रचना तिवारी, डॉ. मनोज मिश्र आदि का योगदान रहा।