फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A girl died under suspicious circumstances in Gulriha police station area of Gorakhpur

Gorakhpur News: महिला थाने में हुई पंचायत, ससुराल गई विवाहिता की मौत- दहेज हत्या का केस दर्ज

Sat, 23 Aug 2025 05:46 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी/ गुलरिहा
संवाद न्यूज एजेंसी/ गुलरिहा Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 05:46 PM IST
सार

चायत में समझौते के बाद अवनीश ने पत्नी को विदा कराते हुए वादा किया था कि अब वह उसे अच्छे से रखेगा। लेकिन अगले ही दिन शनिवार की सुबह संध्या का शव कमरे में पड़ा मिला।संध्या की मां ने गुलरिहा पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि शादी के बाद से ही पति अवनीश, ससुर ओमप्रकाश, सास सुमित्रा और ननद गुड़िया व मनीषा उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे।

विज्ञापन
A girl died under suspicious circumstances in Gulriha police station area of Gorakhpur
मृतका संध्या गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महिला थाने में पंचायत के बाद ससुराल गई विवाहिता संध्या गुप्ता (23) का शव शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में उसके कमरे में मिला। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। घटना गुलरिहा के जंगल नाकिन गांव का है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


खोराबार क्षेत्र के नौवा अव्वल निवासी महेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी संध्या की शादी आठ मई 2025 को जंगल नाकिन छोटका टोला निवासी फर्नीचर व्यवसायी अवनीश गुप्ता से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के संबंध सामान्य नहीं थे, जिसकी वजह से संध्या अक्सर मायके में रहती थी। शुक्रवार को महिला थाने में दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी।
विज्ञापन


पंचायत में समझौते के बाद अवनीश ने पत्नी को विदा कराते हुए वादा किया था कि अब वह उसे अच्छे से रखेगा। लेकिन अगले ही दिन शनिवार की सुबह संध्या का शव कमरे में पड़ा मिला।संध्या की मां ने गुलरिहा पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि शादी के बाद से ही पति अवनीश, ससुर ओमप्रकाश, सास सुमित्रा और ननद गुड़िया व मनीषा उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर बातचीत में वह इस बारे में बताती थी।आजिज आकर वह मायके चली आयी थी। शुक्रवार को महिला थाने में पंचायत के बाद अवनीश अपने साथ ले गया और रात में परिवारवालों ने उसे जहर देकर मार डाला। पुलिस ने मामले में संध्या की मां की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed