फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A fire broke out in a gas cylinder, causing panic; cash and belongings were destroyed.

Gorakhpur News: सिलिंडर में लगी आग से अफरा-तफरी, नकदी और सामान जला

Mon, 22 Dec 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a gas cylinder, causing panic; cash and belongings were destroyed.
सिकरीगंज में सिलिंडर फटने से लगी आग। स्रोत : सोशल मीडिया
- सिकरीगंज थाना क्षेत्र की घटना, चाय बना रही थी किशोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के शंभूपुर में रविवार को एक मकान में सिलिंडर में आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना तब हुई जब घर में चाय बना रही 16 वर्षीय अंजली ने चूल्हे के पास सिलिंडर रखा था। अचानक सिलिंडर में आग लग गई, जिससे घर में रखी नकदी और अन्य सामान जल गए।

सूचना पर सिकरीगंज स्थित नंदिनी गैस एजेंसी के कर्मचारी पहुंचे और आग को काबू कर सिलिंडर को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान ग्रामीणों ने भी मदद की। अंजली ने बताया कि आग से घर में रखे दो हजार रुपये, अनाज और रजाई-गद्दे जल गए। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस के देर से आने पर नाराजगी जताई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिलिंडर की आग को नियंत्रित कर लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने घरों में सिलिंडर रखने और चूल्हे के पास आग से संबंधित सावधानियों पर विशेष ध्यान देने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed