{"_id":"69a3cae4e990aa3a02041bd0","slug":"a-fire-broke-out-at-a-grocery-store-in-barhalganj-gorakhpur-goods-worth-lakhs-were-destroyed-2026-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख- होली त्योहार का रखा था सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख- होली त्योहार का रखा था सामान
Sun, 01 Mar 2026 10:43 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:43 AM IST
सार
मंटू बर्नवाल के तीन मंजिला भवन में संचालित किराना दुकान में रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में तेल, टेंट के कपड़े तथा होली के अबीर-गुलाल रखे थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित पटाखा दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
बड़हलगंज में लगी दुकान की आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नगर के पटना चौराहे से कालीचौरा मार्ग स्थित नानाजी देशमुख नगर में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से किराना समेत दो दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंटू बर्नवाल पुत्र अनंत बर्नवाल के तीन मंजिला भवन में संचालित किराना दुकान में रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में तेल, टेंट के कपड़े तथा होली के अबीर-गुलाल रखे थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित पटाखा दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
पटाखों में आग लगने से तेज धमाकों के साथ लपटें और अधिक भड़क उठीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।
लेकिन तब तक दुकानों में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम देर रात तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने और स्थिति सामान्य करने में जुटी रही।
लेकिन तब तक दुकानों में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम देर रात तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने और स्थिति सामान्य करने में जुटी रही।