फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A fight broke out between two parties over a land dispute; a police report has been filed.

Gorakhpur News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 17 Dec 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out between two parties over a land dispute; a police report has been filed.
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के सोपरा गांव में जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर ग्राम प्रधान और शिक्षक पक्ष के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हुए इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोपरा गांव में ग्राम प्रधान बालकेश मिश्रा और शिक्षक हरिकेश मिश्रा के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। ग्राम प्रधान बालकेश मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे सार्वजनिक रास्ते पर दीवार निर्माण का विरोध करने पर शिक्षक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें, उनके बेटे, पत्नी व बुजुर्ग मां को लाठी-डंडों से पीट दिया। इस हमले में सभी को चोटें आईं और जानमाल की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने हरिकेश मिश्रा, गंगेश, दिनेश, कृष्णानंद, श्याम मिश्रा, इंद्रजीत, मीरा तथा गंगेश की पत्नी, सभी निवासी सोपरा, के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से शिक्षक हरिकेश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनके घर के पीछे स्थित गली में उन्होंने साफ-सफाई और देखरेख के लिए खाली जमीन छोड़ रखी है। जिसे ग्राम प्रधान बालकेश मिश्रा सार्वजनिक रास्ता बताकर जबरन इंटरलॉकिंग कराने लगे। विरोध करने पर प्रधान पक्ष ने मिलकर उनके भतीजे, भाई और सहयोगी श्याम प्रसाद मिश्रा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे श्याम प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान बालकेश मिश्रा, उनके बेटे सुनील मिश्रा और पत्नी गीता मिश्रा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की कोशिश की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed