फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A doctor in Mohaddipur, who was subjected to harassment and racial slurs, shared her ordeal on Instagram.

Gorakhpur News: नगालैंड की पीड़ित डॉक्टर की पोस्ट- डरो मत...आवाज उठाओ, 24 घंटे में मिला इंसाफ

Thu, 26 Feb 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 26 Feb 2026 02:45 AM IST
सार

डॉक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- “मैं मजबूती से खड़ी रही। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कानून मौजूद है, जरूरत है उसे सक्रिय करने की। यह बदले की बात नहीं, बल्कि लड़कियों की गरिमा की रक्षा का प्रश्न है। किसी को भी घूरने या पीछा करने का अधिकार नहीं है। हम सम्मान की पात्र हैं, इसलिए हर महिला को सिर उठाकर बाहर निकलना चाहिए।

विज्ञापन
A doctor in Mohaddipur, who was subjected to harassment and racial slurs, shared her ordeal on Instagram.
डॉक्टर का सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

डरो मत…अपनी आवाज उठाओ, मुझे 24 घंटे के भीतर ही इंसाफ मिल गया। मेरा लेख मेरी अंतरात्मा की आवाज है, जो सभी लड़कियों को यह संदेश देना चाहती है कि न्याय पाने की शुरुआत खुद से होती है। आपको तय करना होगा कि चुप रहना कमजोरी है, विकल्प नहीं।
विज्ञापन

ये बातें एम्स की महिला डॉक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा कीं। रविवार की रात छेड़खानी की घटना की पीड़ित इस डॉक्टर की इन बातों को सोशल मीडिया पर खूब समर्थन भी मिल रहा है। लोग उनके जज्बे की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, 22 फरवरी को नगालैंड की रहने वाली डॉक्टर (जूनियर रेजिडेंट) एम्स से निकलकर मोहद्दीपुर स्थित एक मॉल में गई थीं। मॉल से बाहर निकलते ही तीन मनचलों ने उन पर नस्लीय टिप्पणी की और अभद्र टिप्पणियां करते हुए उनका पीछा किया।

मॉल से एम्स तक करीब डेढ़ किमी तक उनका पीछा किया गया। एक्स पर की गई पोस्ट का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन तीसरे आरोपी को भी दबोच लिया।
विज्ञापन

A doctor in Mohaddipur, who was subjected to harassment and racial slurs, shared her ordeal on Instagram.
ईडी ने एम्स में डॉक्टरों संग किया संवाद - फोटो : स्त्रोत- एम्स प्रबंधन
डॉक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- “मैं मजबूती से खड़ी रही। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कानून मौजूद है, जरूरत है उसे सक्रिय करने की। यह बदले की बात नहीं, बल्कि लड़कियों की गरिमा की रक्षा का प्रश्न है। किसी को भी घूरने या पीछा करने का अधिकार नहीं है। हम सम्मान की पात्र हैं, इसलिए हर महिला को सिर उठाकर बाहर निकलना चाहिए।
विज्ञापन

घटना के बाद भी नहीं डरीं, ओपीडी करती रहीं
घटना के अगले दिन एम्स प्रबंधन ने पीड़ित डॉक्टर से बातचीत की। पहले दिन वह थोड़ी घबराई हुई थीं लेकिन अधिकारियों ने उनका मनोबल बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने उसी दिन से ओपीडी में चिकित्सकीय सेवाएं देना शुरू कर दिया।

A doctor in Mohaddipur, who was subjected to harassment and racial slurs, shared her ordeal on Instagram.
एम्स की कार्यकारी निदेशक विभा दत्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईडी ने डॉक्टरों संग बैठक कर बताए आत्मरक्षा के उपाय
कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने सभी विभागों के डॉक्टरों के साथ बैठक कर भरोसा दिलाया कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में प्रशासन उनके साथ रहेगा। साथ ही छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई और सतर्क रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed