{"_id":"69e690b027193e07570b75c2","slug":"a-dispute-broke-out-at-a-tea-stall-at-bargadhai-intersection-in-gulriha-area-on-monday-night-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1296035-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती ने मजदूर पर फेंकी गर्म चाय, पुलिसकर्मियों के सामने चप्पल से की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती ने मजदूर पर फेंकी गर्म चाय, पुलिसकर्मियों के सामने चप्पल से की पिटाई
Tue, 21 Apr 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:16 AM IST
सार
मजदूर ने बताया कि उसने केवल झाड़ू लगाने के दौरान पैर ऊपर करने को कहा था। इसी दौरान झाड़ू युवती के पैर से हल्का छू गया, जिससे वह नाराज हो गई और उसने चाय फेंक दी। विवाद की सूचना पर डायल 112 की पीआरवी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने ही युवती ने मजदूर को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
क्षेत्र के बरगदही तिराहे पर सोमवार देर रात एक चाय की दुकान पर उस समय हंगामा हो गया जब एक युवती ने सफाई कर रहे मजदूर पर गर्म चाय फेंक दी। विरोध पर पीआरवी के सामने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। हंगामा बढ़ता देख युवती वहां से भाग निकली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और विवाद बढ़ता चला गया।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से महराजगंज जा रहे एक परिवार की कार बरगदही तिराहे के पास स्थित दुकान पर चाय पीने के लिए रुकी थी। इसी दौरान दुकान में काम करने वाला मजदूर सफाई के लिए झाड़ू लगा रहा था। युवती का आरोप है कि झाड़ू से पानी के छींटे उस पर पड़े और मना करने पर मजदूर ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद उसने गुस्से में आकर मजदूर पर गर्म चाय फेंक दी।

वहीं, मजदूर का कहना है कि उसने केवल झाड़ू लगाने के दौरान पैर ऊपर करने को कहा था। इसी दौरान झाड़ू युवती के पैर से हल्का छू गया, जिससे वह नाराज हो गई और उसने चाय फेंक दी। विवाद की सूचना पर डायल 112 की पीआरवी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने ही युवती ने मजदूर को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया।
वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। इसी बीच युवती अपने परिवार के साथ भटहट चौकी जाने की बात कहकर कार से महराजगंज की ओर निकल गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती सभी लोग वहां से जा चुके थे। थानाप्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।