{"_id":"6a62826a58cde81c4c0e6acb","slug":"a-delegation-of-the-vishisht-btc-teachers-welfare-association-met-the-chief-minister-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1395516-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 50 हजार शिक्षकों को ओपीएस पर जल्द मिल सकती है राहत, सीएम ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 50 हजार शिक्षकों को ओपीएस पर जल्द मिल सकती है राहत, सीएम ने दिया आश्वासन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आश्वासन के बाद करीब 50 हजार शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ मिलने की उम्मीद एक बार फिर जगी है। गोरखनाथ मंदिर में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है। इस पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
एसोसिएशन के महासचिव दिलीप चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुए शिष्टाचार भेंट में प्रतिनिधिमंडल ने विशिष्ट बीटीसी-2004, बीटीसी-2001, उर्दू बीटीसी और अन्य प्रभावित श्रेणियों के उन शिक्षकों का मुद्दा उठाया, जिनकी नियुक्ति 28 मार्च 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों पर हुई थी। कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एक अप्रैल 2005 से पूर्व जिन पदों का विज्ञापन जारी हो चुका था, उन पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने के संबंध में गंभीरता से विचार हो रहा है।
एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के इस आश्वासन को सकारात्मक बताया। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के महामंत्री सुभाष कनौजिया, प्रदेश वरिष्ठ मंत्री एवं जिलाध्यक्ष गोरखपुर तारकेश्वर शाही, प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष सहारनपुर राजकुमार चौधरी, मीडिया प्रभारी चिंतामणि पांडेय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ मनोज कुमार राय, जिला महामंत्री गोरखपुर त्रिपुरारी दुबे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदोई नित्यानंद द्विवेदी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।