फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chiluatal Girl child murder case disclosed accused has no remorse

पहले कत्ल फिर शव के साथ कुकर्म: आरोपी को पछतावा नहीं, बोला-संपत्ति दे दूंगा तो मामला हो जाएगा मैनेज

Thu, 10 Aug 2023 03:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Updated Thu, 10 Aug 2023 03:33 PM IST
सार

घटना में शामिल मिथिलेश की गिरफ्तारी के बाद मृत मासूम बच्ची की मां एक बार फिर दहाड़े मारकर रोने लगी। उसने कहा कि जिसने उसकी बेटी की जिंदगी ली, उसे भी ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए। वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं, लेकिन आरोपी पर और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
Chiluatal Girl child murder case disclosed accused has no remorse
चिलुआताल में हत्या और दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया मिथिलेश।

विस्तार

गोरखरपुर जिले में चिलुआताल इलाके के एक गांव में मां के बगल में सोई तीन साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी की बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी मिथिलेश के चेहरे पर पछतावा नहीं था। उसने पुलिस से कहा-आप लोग नाहक परेशान हैं, मुझे छोड़ दीजिए, मैं पूरे मामले को मैनेज कर दूंगा। पीड़िता की मां को अपनी संपत्ति लिख दूंगा, वह कोई केस नहीं करेगी। वह मान जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस ने सख्ती की तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। पता चला कि उसने बाउंड्रीवाल के पास ही ईंट के नीचे अंडरवियर को छिपाकर रखा था। उधर, गांव में आरोपी के पिता को लेकर भी आक्रोश है। गांव वालों का कहना है कि आरोपी जब अपनी भतीजी से दरिंदगी कर सकता है तो उससे कोई सुरक्षित नहीं है। लेकिन फिर भी आरोपी के पिता ने रुपये खर्च कर दरिंदे की जमानत करा दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तीन साल की बच्ची को पहले पटक-पटककर मार डाला...फिर शव के साथ दरिंदे ने किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित भतीजी की मां ने दिखाई पुलिस को राह तो खुला मामला

पुलिस मासूम का शव मिलने के बाद से ही परिजनों और करीबियों पर संदेह जाहिर कर रही थी। इसकी वजह यह भी थी कि जिस तरह से शव गायब हुआ था, उसके पीछे का मकसद परिजनों से ही जुड़ रहे थे। बच्ची के शरीर से कपड़े भी गायब नहीं थे, इस वजह से पुलिस दरिंदगी के बिंदु की ओर भी ध्यान नहीं दे रही थी।

पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस और आश्वस्त हो गई थी। इन सब के बीच एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सीएमओ से बातचीत कर पोस्टमार्टम को गहनता से कराए जाने का अनुरोध भी किया था। इस वजह से पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी विस्तृत तैयार की गई थी।

इसे भी पढ़ें: पुलिस बेखबर: काठमांडो बना गोरखपुर का कूड़ाघाट, देसी कैसीनो में लग रहे मोटे दांव

उधर, गांव के कृतपुरा टाेले में पूर्व में भतीजी से दुष्कर्म की घटना के बारे में पुलिस को जानकारी हुई। दरअसल, दुष्कर्म पीड़िता की मां ने मासूम के अपहरण व हत्या के मामले में भी अपने देवर पर संदेह जाहिर किया। उसने पुलिस तक सूचना भेजी कि हो सकता है कि उसने ही मासूम के साथ भी दरिंदगी की हो।

यह सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके बारे में पता किया तो मालूम हुआ कि पांच अगस्त को ही वह जेल से छूटा और उसी रात से गायब है। फिर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दोबारा गहनता से पढ़ा। पता चला कि पिछले हिस्से में चोट है। फिर उन्होंने पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टरों की टीम से वार्ता की और पुख्ता होने पर आरोपी को उठा लिया। पकड़ में आने के बाद आरोपी ने तोते की तरह घटना को उगल दिया।

इसे भी पढ़ें: राप्ती और रोहिन के जलस्तर में डेढ़ मीटर की बढ़ोत्तरी से बाढ़ का खतरा

टीम को 25 हजार रुपये का इनाम, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

एसएसपी ने बताया कि घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में आरोपी को सजा दिलाने के लिए जल्द से जल्द साक्ष्यों के साथ चार्जशीट दाखिल की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पर रासुका के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। आरोपी के मददगारों को भी नहीं छोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  राप्तीनगर में शिफ्ट होगा रोडवेज वर्कशॉप, प्राइवेट बसों का जमघट भी हटेगा
 

मां बोली-मेरी बेटी की जिंदगी गई, आरोपी को भी ऐसी ही सजा मिले

घटना में शामिल मिथिलेश की गिरफ्तारी के बाद मृत मासूम बच्ची की मां एक बार फिर दहाड़े मारकर रोने लगी। उसने कहा कि जिसने उसकी बेटी की जिंदगी ली, उसे भी ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए। वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं, लेकिन आरोपी पर और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस शुरू से ही मदद कर रही थी। घर से हम लोगों को भी बुलाया गया, लेकिन कोई बदसलूकी नहीं की गई। अब बस एक ही चाहत है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, चार दिन और बारिश के आसार

 

यह कहता है मनोविज्ञान

गोरखपुर विश्वविद्यालय साइकोलॉजी विभाग एचओडी प्रो. अनुभुति दुबे ने कहा कि  कुछ लोगों के पर्सनॉलिटी में क्रोनिक ऑफेंडर (ऐसा व्यक्ति जो अक्सर नियमों और कानूनों का उल्लंघन करता है) पाया जाता है। उन्हें कानून तोड़ने और किसी को तड़पाना अच्छा लगता है। यह मेंटल से भी बड़ा मामला है। मेंटल केस में तो आप सुधार कर सकते हैं, लेकिन इसमें मुश्किल है। इन्हें नैतिकता और अनैतिकता के बारे में कुछ नहीं पता होता। ऐसे लोगों में सुधार बहुत मुश्किल है। इन्हें जब भी मौका मिलेगा, वे घिनौना कृत्य जरूर करेंगे। किसी को तड़पाकर ही इनको खुशी मिलती है। ऐसे व्यक्ति को समाज में रखना बहुत ही खतरनाक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed