{"_id":"64d3ed4c15a3d4f008062c34","slug":"weather-rain-fall-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-268177-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्ती और रोहिन के जलस्तर में डेढ़ मीटर की बढ़ोत्तरी से बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्ती और रोहिन के जलस्तर में डेढ़ मीटर की बढ़ोत्तरी से बाढ़ का खतरा
Thu, 10 Aug 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
मठरामगिरी में सरयू नदी की कटान रोकने में जुटे लोग।
गोरखपुर। नेपाल में हो रही बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर दिखने लगा है। राप्ती व रोहिन नदियों के जलस्तर में करीब डेढ़ मीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं सरयू नदी भी अयोध्या में खतरे का निशान पार कर गई है। आने वाले खतरों को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से बांधों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
नेपाल की पहाड़ियों से निकलने वाली राप्ती और रोहिन के अलावा घाघरा नदी (सरयू नदी) से जिले का अधिकांश हिस्सा बाढ़ से प्रभावित होता है। इस वक्त नेपाल में बारिश हो रही है, जिसकी वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से बुधवार की शाम पांच बजे जारी बुलेटिन में नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। राप्ती नदी के बर्डघाट गेज स्थल पर खतरे का निशान 74.98 मीटर है। यहां नदी का जलस्तर 72.880 मीटर पर है। त्रिमुहानी में रोहिन नदी के खतरे का निशान 82.44 मीटर है। यहां नदी 81.050 मीटर पर बह रही है। मंगलवार की शाम त्रिमुहानी में राेहिन 78.880 मीटर, बर्डघाट में राप्ती नदी 71.280 मीटर और अयोध्या पुल पर घाघरा नदी 92.630 मीटर पर थी। 24 घंटे में राप्ती और रोहिन में डेढ़ मीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा सरयू नदी का अयोध्या में खतरे का निशान 92.730 मीटर पर है। बुधवार की शाम चार बजे यहां पर नदी का पानी 92.780 मीटर पहुंच गया था। नदी खतरे के निशान से 5 सेंटीमीटर ऊपर चली गई है।
-- -- -- -- -- -
जिगनिया में सरयू ने शुरू की कटान
जिगनिया शाहपुर/मथरामगिरी में बुधवार को सरयू (घाघरा) और कुआनो नदी के संगम स्थल के समीप सरयू (घाघरा) नदी के बाएं तट पर कटान की सूचना जिला प्रशासन को मिली। इसे देखते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्देश डीएम ने दिया। सिंचाई विभाग और लेखपाल सहित अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नदी कटान को ट्री स्पर लगा कर नियंत्रित किया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
बुधवार को नदियों का जलस्तर
नदी स्थान खतरे का निशान सुबह 8 बजे शाम 4 बजे
घाघरा अयोध्या पुल 92.73 92.700 92.780
घाघरा तुर्तीपार 64.01 63.880 64.020
कुआनो मुखलिसपुर 78.65 74. 520 74.720
राप्ती बांसी 84.90 83.470 83.650
राप्ती बर्डघाट 74.98 72.350 72.880
रोहिन त्रिमुहानी 82.44 80.790 81.050
गोर्रा पिंडरा 70.50 67.650 68.150
बूढ़ी राप्ती ककरही 85.65 84.580 83.900
(नोट: जलस्तर मीटर में है)
वर्जन
नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। इसको देखते हुए बंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। आगे भी यदि बारिश जारी रही तो बाढ़ की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।-दिनेश सिंह, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग