फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A contractor was duped of Rs 2.83 lakh on the pretext of supplying iron rods.

Gorakhpur News: सरिया की सप्लाई का झांसा देकर ठेकेदार से 2.83 लाख रुपये ठगे

Sat, 15 Nov 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A contractor was duped of Rs 2.83 lakh on the pretext of supplying iron rods.
- ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने जालसाज के खिलाफ दर्ज कराया केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थाना क्षेत्र के जेल रोड निवासी रेलवे ठेकेदार सूर्या सिंह जालसाजी के शिकार हो गए। जालसाज ने सरिया की सप्लाई का झांसा देकर उनसे 2.83 लाख रुपये ठग लिए। एसपी क्राइम के निर्देश पर शाहपुर पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार सूर्या सिंह पूर्वोत्तर रेलवे में ठेकेदारी करते हैं। अगस्त में उन्हें सरिया खरीदने की जरूरत पड़ी तो उन्होंने इंटरनेट (गूगल सर्च) से एक मोबाइल नंबर निकालकर संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने व्हाट्सएप पर रेट लिस्ट भेजी और भुगतान करने पर अगले दिन सुबह गाड़ी साइट पर पहुंचाने का दावा किया। आरोपी के भरोसे में आकर सूर्या सिंह ने 25 अगस्त की शाम 2.83 लाख रुपये दिए गए बैंक खाते में भेज दिए। इसके बाद व्हाट्सएप पर उन्हें एक इनवॉइस पर्ची भी भेजी गई और बताया गया कि सरिया लोड होकर निकल चुका है।
विज्ञापन

अगली सुबह जब लंबे इंतजार के बाद भी गाड़ी नहीं पहुंची तो सूर्या सिंह ने आरोपी के नंबर पर कॉल की, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। कई बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्हें जालसाजी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि ठेकेदार की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस साइबर टीम की मदद से मोबाइल नंबर, बैंक खाते और लेनदेन से जुड़े विवरण खंगाल रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अजनबी नंबर या बिना सत्यापन वाले स्रोत से सामग्री खरीदने या भुगतान करने से पहले पूरी तरह जांच अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed