Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A condition causing electric-shock-like pain is being treated using radiofrequency technology.

Gorakhpur News: दर्द की गोली पर निर्भरता घटेगी, तकनीक से मिलेगी राहत

Sat, 28 Nov 2026 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
A condition causing electric-shock-like pain is being treated using radiofrequency technology.
चेहरे के दर्द पर एम्स का नया प्रयोग, बिजली के झटके जैसा दर्द देने वाली बीमारी का रेडियोफ्रीक्वेंसी तकनीक से हो रहा उपचार
विज्ञापन


गोरखपुर। लंबे समय से दर्द से परेशान मरीजों को अब दर्द की दवाओं पर निर्भर रहने की जरूरत कम हो सकती है। एम्स गोरखपुर में इसके लिए आधुनिक तकनीकों से इलाज के साथ शोध भी किया जा रहा है। खासकर चेहरे में बिजली के झटके जैसा तेज दर्द देने वाली बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के मरीजों का रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (आरएफए) तकनीक से इलाज किया जा रहा है। इस तकनीक से दर्द को काबू करने और दवाओं की जरूरत कम करने की संभावनाओं पर भी अध्ययन हो रहा है।
इस क्षेत्र में एम्स की विशेषज्ञता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। संस्थान के एनेस्थीसियोलॉजी, पेन मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर विभाग के अध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार शर्मा को ब्रिटेन के लीसेस्टर विश्वविद्यालय और लीसेस्टर जनरल हॉस्पिटल में 16 और 17 नवंबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में बुलाया गया था। उन्होंने वहां पांच प्रशिक्षण सत्रों में डॉक्टरों को अल्ट्रासाउंड की मदद से दर्द कम करने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान पेट की मांसपेशियों और नसों की बनावट समझाने के लिए मानव शरीर की संरचना का व्यावहारिक अध्ययन कराया गया। इसके साथ ही इरेक्टर स्पाइनी प्लेन ब्लॉक और पैरावर्टिब्रल ब्लॉक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। फेफड़ों, नसों और रीढ़ की अल्ट्रासाउंड जांच से जुड़ी तकनीकें भी सिखाई गईं। इनका इस्तेमाल ऑपरेशन के दौरान और उसके बाद होने वाले दर्द को कम करने में किया जाता है। इससे तेज दर्द निवारक दवाओं की जरूरत घटाने और मरीज को जल्दी ठीक होने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शोध और इलाज दोनों पर जोर
कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता ने बताया कि अचानक होने वाले दर्द और लंबे समय से परेशान करने वाले दर्द के इलाज के लिए विभाग में अल्ट्रासाउंड और फ्लोरोस्कोपी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां एमडी एनेस्थीसियोलॉजी, डीएम पेन मेडिसिन, डीएम क्रिटिकल केयर मेडिसिन और रीजनल एनेस्थीसिया में पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के पाठ्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। मरीजों के इलाज के साथ नई तकनीकों पर शोध और विशेषज्ञ डॉक्टरों को प्रशिक्षण देने पर भी जोर है। इससे पूर्वांचल और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को जटिल दर्द के इलाज की आधुनिक सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed