फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A complaint was lodged on the Chief Minister's portal.

Gorakhpur News: कोल्ड ड्रिंक का लिया गया सैंपल, रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

Fri, 10 Jul 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 10 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
A complaint was lodged on the Chief Minister's portal.
गोरखपुर। सहजनवा तहसील क्षेत्र के पिपरौली-देईपार चौराहे स्थित एक मिठाई व कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बेचने की शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। कोल्ड ड्रिंक का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 26 जून को पिपरौली निवासी शुभम सिंह अपने साथियों के साथ दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें कोल्ड ड्रिंक की एक्सपायरी तिथि समाप्त मिली। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यराम यादव के नेतृत्व में टीम ने संबंधित ब्रांड की कोल्ड ड्रिंक का सैंपल संग्रहित किया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बेचने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर नमूना जांच के लिए भेजा गया है। यदि रिपोर्ट में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed