{"_id":"678607524a902d403e045920","slug":"a-case-of-fraud-of-rs-6-lakh-in-the-name-of-providing-land-to-a-soldier-has-come-to-light-in-gorakhpur-2025-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फौजी को जमीन दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये की जालसाजी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फौजी को जमीन दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये की जालसाजी, केस दर्ज
Tue, 14 Jan 2025 12:12 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:12 PM IST
सार
गोरखपुर में साइबर अपराध के मामले बढ़ गए हैं। जालसाजों ने परिवार के लिए घर बनवाने के लिए जमीन की तलाश कर रहे फौैजी को ठग लिया।
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड
विस्तार
शहर में जमीन दिलाने के नाम पर फौजी से छह लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। पीपीगंज पुलिस फौजी की तहरीर पर एम्स क्षेत्र के कूड़ाघाट निवासी कृष्ण मुरारी उपाध्याय पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
डाढ़ाडीह निवासी आर्मी जवान रामकिशुन यादव शहर में आवासीय जमीन की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान कूड़ाघाट निवासी कृष्ण मुरारी उपाध्याय ने पादरी बाजार के पास अपने रिश्तेदार की जमीन बता कर छह लाख एडवांस बैंक खाते में ले लिए। इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। रुपये वापस मांगने पर धमकी देने लगा। एसएसपी के निर्देश पर पीपीगंज पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन