फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A captivating folk dance performance on 'Bahey Purva Baar'

Gorakhpur News: ‘बहे पुरवा बयार’ पर दी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Sun, 25 Jan 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A captivating folk dance performance on 'Bahey Purva Baar'
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ''''''''तरंग'''''''' के तत्वावधान में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ‘बहे पुरवा बयार’ लोकगीत पर लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन


इस नृत्य में प्रदेश की मनमोहक पारंपरिक झलक देखने को मिली। इसमें गर्विता, दीक्षा, कनक, कलश, आंचल, तनीषा, प्रीतिवा, खुशी एवं रचना ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। लोकगीत में उत्कर्ष पांडेय, शुभम पांडेय, अमन, कृतिका यादव, अनुष्का शर्मा एवं अमरदीप ने प्रभावी प्रदर्शन किया। शिक्षक डॉ. प्रदीप साहनी ने स्वरचित गीत ‘हर जगह पर काम और निर्माण हो रहा है यूपी स्वर्ग हो रहा है।’ प्रस्तुत किया। मूक अभिनय में कृष्णा राय, लाभांश, रिद्धि, सिद्धि, प्रीतिवा एवं आंचल ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, विभागाध्यक्ष प्रो. उषा सिंह, गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह, ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. अनुपमा कौशिक ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. गौरी शंकर चौहान, डॉ. प्रदीप राजौरिया, डॉ. कुसुम रावत, डॉ. प्रियंका गौतम, डॉ. कुलदीपक शुक्ल, डॉ. वंदना सिंह व डॉ. दीपा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed