{"_id":"689b0c9d26e6a8e7c4044488","slug":"a-boat-capsized-in-the-saryu-river-in-barhalganj-gorakhpur-24-villagers-were-on-board-2025-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बड़ी घटना होने से बची: सरयू नदी में फंसी नाव, सवार थे 24 ग्रामीण- रेस्क्यू कर बचाई सभी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बड़ी घटना होने से बची: सरयू नदी में फंसी नाव, सवार थे 24 ग्रामीण- रेस्क्यू कर बचाई सभी की जान
Tue, 12 Aug 2025 03:13 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 12 Aug 2025 03:13 PM IST
सार
एसडीएम अमित जायसवाल ने बताया कि लगभग आठ बजे रात मे दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा, निकट सूरजपुर गांव के प्रदीप यादव ने सूचना दिया कि गोनहा गांव के पास उनके गांव रसूलपुर मोर्चा से नाव से गये 24 व्यक्ति सरयू नदी की धारा मे फंस गए हैं।
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर बाहर लाती नाव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बड़हलगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गोनहा गांव के पास सोमवार की देर रात ग्रामीणों को ले जा रही नाव सरयू नदी की धारा मे फंस गई। एसडीआरएफ ने घंटो मशक्कत के बाद सभी 24 लोगो का रेसक्यू कर सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
एसडीएम अमित जायसवाल ने बताया कि लगभग आठ बजे रात मे दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा, निकट सूरजपुर गांव के प्रदीप यादव ने सूचना दिया कि गोनहा गांव के पास उनके गांव रसूलपुर मोर्चा से नाव से गये 24 व्यक्ति सरयू नदी की धारा मे फंस गए हैं। सूचना के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन
एसडीएम ने घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी। चूंकि रात का मामला था और सरयू नदी की उफान मे नाव की लोकेशन लेकर रेस्क्यू करना था। किन्तु एसडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद नाव मे फंसे सभी लोगो को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
अगर समय से टीम नहीं पहुंचती और रेस्क्यू नहीं हो पाता तो बाढ़ के पानी में बड़ी घटना भी घट सकती थी। नाव मे रसूलपुर मोर्चा के सुधाकर यादव, राधे, अमित, शुभम, विनय, रमेश, लालबहादुर शास्त्री, किशन, शिवम, सुनील, प्रदीप, मनीष, छोटू, अर्पित, सत्यम, विनोद, सूर्यभान सहित पांच-छह बच्चें व महिलाएं थी।