Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A blood-trafficking racket had been operating for two years under the guise of a blood donation camp.

Gorakhpur News: रक्तदान शिविर की आड़ में दो साल से चल रहा था खून की तस्करी का धंधा

Fri, 06 Nov 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
A blood-trafficking racket had been operating for two years under the guise of a blood donation camp.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। रक्तदान को समाजसेवा का माध्यम बनाकर एक अंतरराज्यीय गिरोह दो साल से खून की तस्करी का अवैध धंधा कर रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह के गुर्गे गोरखपुर और आसपास के जिलों के अलावा पंजाब व राजस्थान में भी रक्तदान शिविर आयोजित कराते थे।
आरोप है कि प्रत्येक शिविर से करीब 40 यूनिट खून एकत्र करने के बाद उसे ऊंचे दाम पर बेच दिया जाता था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शिविरों से जुटाया गया रक्त किन-किन ब्लड बैंकों और अस्पतालों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात भगत चौराहे के पास रामगढ़ताल पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने एक कार से 100 यूनिट पैक्ड रेड ब्लड सेल्स (पीआरबीसी) बरामद की थीं। मौके से मुरादाबाद निवासी फहीम अहमद और फाॅर्मासिस्ट ताज गुड्डू को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मुरादाबाद के एसएस चैरिटेबल ब्लड बैंक के संचालक सुलेमान से कम कीमत पर खून खरीदकर अलग-अलग जिलों के ब्लड बैंकों को दो से तीन हजार रुपये में बेचते थे। पुलिस की शुरुआती जांच में यूपी, वाराणसी, आजमगढ़, देवरिया, पंजाब, राजस्थान के अलावा दिल्ली तक नेटवर्क की जानकारी मिली है। इसके अलावा जिले के भी कुछ ब्लड बैंकों के भी इस नेटवर्क में जुड़े होने की बात सामने आई है।

रक्तदान करने वालों से लेकर खून लेने वालों तक की पड़ताल : पुलिस रक्तदान शिविरों में रक्त देने वाले लोगों और ब्लड बैंकों से रक्त लेने वालों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि गिरोह ने अलग-अलग शिविरों के जरिए कुल कितनी यूनिट रक्त एकत्र किया और बाद में उसकी आपूर्ति किन संस्थानों को की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed