{"_id":"6a57eea8da2a89bbea0a43df","slug":"a-40-day-religious-ritual-will-commence-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1386829-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज से शुरू होगा चालिहो महोत्सव, अखंड ज्योति से होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज से शुरू होगा चालिहो महोत्सव, अखंड ज्योति से होगा शुभारंभ
Thu, 16 Jul 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल को समर्पित चालिहो महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार से होगा। गोरखनाथ झूलेलाल मंदिर, जटाशंकर स्थित माता साहिब आश्रम व अन्य जगहों पर स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना व अखंड ज्योति स्थापित की जाएगी। 40 दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव की शुरुआत अखंड ज्योति प्रज्वलन और पवित्र कलश स्थापना के साथ होगी।
देवा केशवानी ने बताया कि पहले दिन सुबह नौ से 10 बजे तक साहबजनों, विभिन्न सिंधी पंचायतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। इसके बाद भगवान झूलेलाल की आरती, अरदास और पल्लव के साथ चालिहो साहब के धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम सात से आठ बजे तक भगवान झूलेलाल की आरती, भजन-कीर्तन, पंजड़ा, अरदास और पल्लव का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना के लिए प्रार्थना करेंगे। झूलेलाल मंदिर गोरखनाथ के पुजारी सुखदेव ऐलानी ने बताया कि अखंड ज्योति सुबह आठ बजे जलाई जाएगी। इसके बाद पूजा-अर्चना होगा।