फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   95 AC electric buses will run in Gorakhpur, cabinet approval - capacity will be 40 passengers

गोरखपुर में दौड़ेंगी 95 AC बसें: नगर निगम देगा निशुल्क जमीन, इलेक्ट्रिक बसों को कैबिनेट की मंजूरी

Thu, 04 Jun 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
95 AC electric buses will run in Gorakhpur, cabinet approval - capacity will be 40 passengers
इलेक्ट्रिक बस( सांकेतिक)
गोरक्षनगरी की सड़कों पर जल्द ही 95 और इलेक्ट्रिक सिटी एसी बसें चलेंगी। ग्रास क्रॉस कांट्रैक्ट मॉडल के तहत इन बसों को चलाने की मंजूरी प्रदेश कैबिनेट ने दे दी है। इन बसों के संचालन का जिम्मा निजी ऑपरेटर संचालकों के पास होगा। वे ही बसों में चालक और परिचालक उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी ऑपरेटर बनाएंगे और नगर निगम निशुल्क जमीन उपलब्ध कराएगी। प्रस्ताव के मुताबिक, बसों की खरीद की जिम्मेदारी भी ऑपरेटरों की होगी, लेकिन सरकार उनकी खरीद पर सब्सिडी देगी। आठ मीटर लंबाई की बसों की खरीद पर 40 लाख रुपये और 12 मीटर लंबाई की बसों पर 35 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन


नौ मीटर की बसों में लगभग 40 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी और इनका आकार अपेक्षाकृत छोटा होने से इन्हें शहर की व्यस्त और संकरी सड़कों पर आसानी से संचालित किया जा सकेगा। वहीं 12 मीटर लंबी बसों में 52 सीटें होंगी तथा यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों के संचालन का अनुबंध 12 वर्षों के लिए किया जाएगा। शहर में चार्जिंग प्वांइट के लिए नगर निगम ने कोनी में जमीन उपलब्ध कराने की तैयारी की है। जबकि, एक और चार्जिंग प्वाइंट के लिए जमीन तलाशी जा रही है।


सिटी बसों के बेड़े में शामिल करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की मांग की गई थी। इसके डिपो के लिए एक जमीन कोनी में उपलब्ध है। दूसरी जमीन शहर में तलाश की जा रही है ताकि बसों के संचालन और चार्जिंग की समुचित व्यवस्था की जा सके: लव कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed