फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   9482 roads of division will be made pothole free in Gorakhpur

खुशखबर: 15 नवंबर के बाद जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत, मंडल की 9482 सड़कों को किया जाएगा गड्ढा मुक्त

Fri, 10 Sep 2021 09:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Sep 2021 09:29 PM IST
सार

मंडलभर की 9482 सड़कों की लंबाई 19306 किलोमीटर है। इनमें से बाढ़, बरसात व अन्य कारणों से जो भी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं उनमें कुछ का पैचवर्क और कुछ का नवीनीकरण किया जाएगा। जहां जरूरत होगी वहां नई सड़क भी बनेगी।

विज्ञापन
9482 roads of division will be made pothole free in Gorakhpur
गड्ढा मुक्त होगी सड़कें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 नवंबर के बाद मंडल में रहनेवाले लोगों को जर्जर सड़कों से राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग इसके लिए 15 सितंबर से गड्ढा मुक्ति अभियान चलाएगा जिसमें मंडल की 9482 सड़कों को गड्ढामुक्त करते हुए उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। यह अभियान 15 नवंबर तक चलेगा जिसमें कई स्थानों पर नई सड़कें भी बनाई जाएंगी।

विज्ञापन


शहर और आसपास की अधिकांश सड़कें इन दिनों गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। बाढ़, सीवर लाइन के कार्य और बारिश के चलते सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। हालांकि कुछ स्थानों की सड़कों पर हो रहे गड्ढों को मलबा डालकर पाटने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भी वाहनों का दबाव सह न सके, लिहाजा सड़कों पर फिर से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिस पर चलना दुश्वार है। लोक निर्माण विभाग अब इन सड़कों की मरम्मत कराएगा। उम्मीद है कि 15 नवंबर के बाद सभी सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएंगी और इसपर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।
विज्ञापन


शासन से मिल गया है धन
मंडलभर की 9482 सड़कों की लंबाई 19306 किलोमीटर है। इनमें से बाढ़, बरसात व अन्य कारणों से जो भी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं उनमें कुछ का पैचवर्क और कुछ का नवीनीकरण किया जाएगा। जहां जरूरत होगी वहां नई सड़क भी बनेगी। शुक्रवार को प्रमुख अभियंता (लोक निर्माण) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य अभियंता बीबी श्रीवास्तव से मंडल की सड़कों के संबंध में बातचीत की। उन्हें बताया गया कि 4951 किलोमीटर सड़कों पर पैच मरम्मत का कार्य किया जाएगा। 1611 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण व विशेष मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। हर जिले के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है फिलहाल स्थिति

  • शासन को जो रिपोर्ट भेजी गई है उनमें अलग-अलग जिलों के सड़कों के पैच मरम्मत व नवीनीकरण का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसमें सर्वाधिक सड़कें गोरखपुर की हैं। गोरखपुर में कुल सड़कों की संख्या 2988 है। इनमें से 1520.90 किमी सड़क को गड्ढामुक्त किया जाएगा जबकि 625 किमी सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा।
  • महराजगंज जनपद में 1399 सड़कें हैं। उनकी लंबाई 3366 किलोमीटर है। उनमें से 925 किलोमीटर लंबाई में सड़क को गढ्ढामुक्त किया जाएगा जबकि 167 किमी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।
  • कुशीनगर जिले में 2582 सड़कें हैं। उनकी कुल लंबाई 5261 किलोमीटर है ।उनमें से 1213 किमी सड़कों पर पैच मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जबकि 422 किमी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।
  • देवरिया जिले में कुल 2513 सड़कें हैं। उनकी लंबाई 4324 किमी है। उसमें से 1290 कि मी में पैच मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जबकि 396 किलो मीटर में नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा।

लोनिवि मुख्य अभियंता बीबी श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की तरफ से सड़कों के गढ्ढामुक्ति का अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसकी शुरुआत 15 सितंबर से होगी जो 15 नवंबर तक चलेगी। इस बीच पैच मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार काम को समय से निपटाया जाएगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed