फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   90 percent work of PepsiCo plant in Gida completed

बदल रहा है गोरखपुर: पेप्सिको प्लांट का 90 फीसदी काम पूरा, अब गोरक्षनगरी में भी बनेगी कोल्ड ड्रिंक

Sun, 04 Feb 2024 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Feb 2024 11:26 AM IST
सार

सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि 10 फरवरी को कालेसर जीरो प्वाइंट के पास एक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें कई कंपनियों के साथ एमओयू के अलावा गीडा की आवासीय योजना भी लांच की जाएगी।

विज्ञापन
90 percent work of PepsiCo plant in Gida completed
गीडा सेक्टर 27 में बनकर तैयार है पेप्सिको का प्लांट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गीडा सेक्टर 27 में बन रहे पेप्सिको प्लांट का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मशीनों के स्टालेशन का कार्य आरंभ हो चुका है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक यहां से उत्पादन भी शुरू होने की उम्मीद है। इस प्लांट से कोल्ड ड्रिंक के अलावा दूध, दही, छाछ, लस्सी, चॉकलेट आदि प्रोडक्ट भी बनेंगे। इससे करीब तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा लगभग 10 हजार दूध विक्रेताओं को भी फायदा होगा।

विज्ञापन


गीडा क्षेत्र में पिछले पांच साल में उद्योग लगने में तेजी आई है। पिछले साल ही 1100 करोड़ की लागत से सेक्टर 27 में वरुण वेबरेज कंपनी की तरफ से पेप्सिको प्लांट का निर्माण शुरू कराया गया था। वरुण वेबरेज के निदेशक कमलेश जैन ने बताया कि फैक्टरी में मशीनरी स्टालेशन का कार्य आरंभ करा दिया गया है। इस कार्य में करीब दो माह का वक्त लगेगा। हम तैयारी कर रहे हैं कि होली तक यहां से उत्पादन शुरू हो जाए।
विज्ञापन


दूध का बढ़ेगा कारोबार, पूर्वांचल को मिलेगा फायदा
इस कंपनी के चालू होने से एक हजार कर्मचारियों को प्रत्यक्ष और दो हजार अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इसके अलावा सबसे अधिक फायदा दूध विक्रेताओं को होगा। कंपनी को करीब एक लाख लीटर दूध की जरूरत होगी, जिसे पूरा करने के लिए गोरखपुर समेत आसपास के अन्य जिलों से आपूर्ति ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टेक्नो प्लास्ट कंपनी का भी तेजी से चल रहा है काम
गीडा सेक्टर 28 (प्लास्टिक पार्क) में टेक्नो प्लास्ट कंपनी का निर्माण तेजी से चल रहा है। करीब 100 करोड़ लागत वाली इस कंपनी से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर लगभग 300 लोगों को रोजगार मिलेगा। गीडा के एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि इस ग्रुप की देश में 14 अन्य कंपनियां भी हैं। यह कंपनी हार्ड प्लास्टिक बनाती है, जिससे जार व अन्य उपकरण बनाए जाते हैं।

उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा ने कहा कि गोरखपुर पूर्वांचल का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र बनकर उभर रहा है। गीडा व आसपास के इलाके में करीब 11 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। कुछ फैक्टरियां बनकर तैयार हैं तो कुछ से उत्पादन शुरू हो चुका है। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
 

अदाणी-लुलु माल के आने से बदलेगा माहौल
धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में अदाणी समूह की सीमेंट फैक्टरी लगने का रास्ता करीब-करीब साफ हो चुका है। इसके अलावा श्री सीमेंट्स के साथ भी वार्ता चल रही है। कंपनी के प्रतिनिधि को 50 एकड़ जमीन भी दिखाई जा चुकी है। इसके अलावा कालेसर जीरो प्वाइंट पर लुलु माल और दीप एसोसिएट्स के साथ सहमति बन चुकी है। 10 फरवरी को इन कंपनियों के साथ गीडा प्रशासन एमओयू पर हस्ताक्षर करेगा। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा।

सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि 10 फरवरी को कालेसर जीरो प्वाइंट के पास एक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें कई कंपनियों के साथ एमओयू के अलावा गीडा की आवासीय योजना भी लांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed