{"_id":"61a303b3c68f8b501d439c4c","slug":"90-cases-registered-of-fraud-done-in-name-of-sending-abroad-and-getting-jobs-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नौकरी के नाम पर ठगी के अब तक 90 मामले आए सामने, सुनवाई के आज पुलिस लाइंस में लगेगी चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नौकरी के नाम पर ठगी के अब तक 90 मामले आए सामने, सुनवाई के आज पुलिस लाइंस में लगेगी चौपाल
Sun, 28 Nov 2021 09:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 28 Nov 2021 09:51 AM IST
सार
पुलिस लाइंस में ऐसे मामले दर्ज करने के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। यहां आयोजित चौपाल में वे लोग भी शामिल हो सकते हैं जिनके मुकदमें अब तक दर्ज नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर की गई धोखाधड़ी के 90 मामले गोरखपुर जिले के विभिन्न थानों में पिछले पांच साल में दर्ज कराए गए हैं। रविवार यानी आज इन मुकदमे के वादियों को पुलिस लाइंस में आयोजित चौपाल में बुलाया गया है। चौपाल में वे लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनके साथ हुई धोखाधड़ी के मामलों में अब तक केस दर्ज नहीं हो पाया है।
बेरोजगार नौजवानों को कभी विदेश तो कभी अपने ही देश के बड़े संस्थान में नौकरी के नाम पर ठग लिया जाता है। कोई जमीन गिरवी रखकर तो कोई गहने बेचकर नौकरी के लिए रुपये देता है। बाद में जब धोखाधड़ी का पता चलता है तो परिवार के सामने कर्ज चुकाने का संकट भी खड़ा हो जाता है। ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए एसएसपी डॉ. विपिन ताडा की पहल पर आज सुबह 11 बजे से पुलिस लाइंस में चौपाल का आयोजन किया जाना है।
चौपाल में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के साथ टीम ईगल के प्रभारी व एसपी सिटी सोनम कुमार, एएसपी/सीओ बांसगांव राहुल भाटी, सीओ कैंट श्यामदेव बिंद आदि भी मौजूद रहेंगे। नौकरी व विदेश भेजने के नाम पर जिन लोगों से ठगी हुई है, उन्हें प्रार्थना पत्र के साथ बुलाया गया है। शिकायत दर्ज करने के लिए दो काउंटर बनाया गया है। एक काउंटर पर विदेश भेजने और दूसरे पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये हड़पने वालों की शिकायत दर्ज होगी।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जिले के ऐसे सभी लोग जिनके साथ रोजगार के नाम पर ठगी हुई हो, शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान पहले से दर्ज मामलों की समीक्षा के अलावा नए मामलों को भी सुना जाएगा। जरूरत पड़ने पर केस भी दर्ज कराया जाएगा।