फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   890 e-rickshaws will run on 19 routes of metropolis gorakhpur

गोरखपुर: महानगर के 19 रूटों पर चलेंगे 890 ई-रिक्शा, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

Thu, 20 Jan 2022 11:44 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Jan 2022 11:44 AM IST
सार

आरटीए ने रूट निर्धारित करने के बाद तय की कई रूटों पर ई-रिक्शा चलने की संख्या। 27 को चालक प्रशिक्षण केंद्र में लगेगा कैंप, ई-रिक्शा स्वामियों को मिलेगा प्राधिकार पत्र।

विज्ञापन
890 e-rickshaws will run on 19 routes of metropolis gorakhpur
ई-रिक्शा। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर महानगर में 19 रूटों पर 890 ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। संभागीय परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा के रूट निर्धारित करने के बाद इन पर चलने वाले ई-रिक्शा की संख्या भी तय कर दी है।

विज्ञापन


विगत 30 नवंबर को संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में महानगर में ई-रिक्शा चलाने के लिए 19 रूट निर्धारित किए गए थे। बुधवार को इन 19 रूटों पर चलने वाले ई-रिक्शा की संख्या तय कर दी गई। सबसे अधिक 70 ई-रिक्शा मेडिकल कॉलेज-रेलवे स्टेशन वाया असुरन रूट पर संचालित होंगे। सबसे कम 30-30 ई-रिक्शा इलाहीबाग-कचहरी, इंजीनियरिंग कॉलेज से कचहरी एवं नीना थापा इंटर कॉलेज से कचहरी रूट पर संचालित होंगे।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को चालक प्रशिक्षण केंद्र चरगावां में कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में ई-रिक्शा स्वामियों को वाहन से संबंधित दस्तावेज लेकर उपस्थित होना है। इसके बाद वाहनों के रूट निर्धारित कर उन्हें प्राधिकार पत्र दिया जाएगा। अगर निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो रूटों पर संख्या बढ़ाकर वाहन स्वामियों को प्राधिकार पत्र दिया जाएगा। प्राधिकार पत्र तीन साल के लिए मान्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर चलेंगे इतने ई-रिक्शा

  • - बरगदवां से रेलवे स्टेशन वाया गोरखनाथ-धर्मशाला- 60
  • - मेडिकल कॉलेज-रेलवे स्टेशन वाया असुरन-70
  • - नौसड़-कचहरी वाया प्रेमचंद पार्क-शास्त्री चौक- 50
  • - इंजीनियरिंग कॉलेज-रेलवे स्टेशन वाया मोहद्दीपुर- 60
  • - एयरफोर्स-रेलवे स्टेशन वाया चार फाटक मोहद्दीपुर-40
  • - नौसढ़-रुस्तमपुर-पैडलेगंज-पुलिस चौकी मोहद्दीपुर- 40
  • - इलाहीबाग-घासीकटरा-बक्शीपुर-टाउनहॉल-कचहरी-30
  • - खजांची चौराहा-एचएन सिंह चौराहा-धर्मपुर तिराहा-गीता वाटिका-असुरन-पुलिस चौकी मोहद्दीपुर-60
  • - डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन, तिवारीपुर, बेनीगंज चौराहा, जाफरा बाजार चौराहा, ऊंचवा, बक्शीपुर, बैंकरोड, विजय चौराहा, गोलघर-50
  • - इंजीनियरिंग कॉलेज से कचहरी वाया पैडलेगंज- 30
  • - नंदा नगर से रेलवे स्टेशन वाया मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट-40
  • - नीना थापा इंटर कॉलेज से कचहरी वाया कूड़ाघाट, पैडलेगंज-30
  • - पादरी बाजार से रेलवे स्टेशन वाया चारफाटक-40
  • - पादरी बाजार से कचहरी वाया मोहद्दीपुर-40
  • - फातिमा हॉस्पिटल से कचहरी वाया रेलवे स्टेशन-50
  • - फर्टिलाइजर से रेलवे स्टेशन वाया बरगदवां-60
  • - फर्टिलाइजर से कचहरी वाया मेडिकल कॉलेज- 60
  • - बड़गो से रेलवे स्टेशन वाया कचहरी-40
  • - देवरिया बाईपास से कचहरी वाया पैडलेगंज-40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed