फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   8 lakh rupees were grabbed in the name of providing job in Gorakhpur, case registered

धोखाधड़ी: नौकरी दिलाने के नाम पर हड़प लिए 8 लाख रुपये, थमा दिया था फर्जी नियुक्ति पत्र- केस दर्ज

Mon, 23 Dec 2024 01:30 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 01:30 PM IST
सार

वरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के पगरा गांव निवासी गोविंद तिवारी जिला सहकारी बैंक में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। मैंने अपने बेरोजगार बेटे की पढ़ाई को लेकर चर्चा की। गोविंद बोला कि आप चिंता मत करें, आपके बेटे की नौकरी जिला सहकारी बैंक देवरिया में लगवा दूंगा, इसके लिए 15 लाख रुपये की व्यवस्था करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
8 lakh rupees were grabbed in the name of providing job in Gorakhpur, case registered
जालसाजी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया स्थित जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के बाबू गोविंद तिवारी पर नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पने के आरोप में गोरखनाथ थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। शास्त्रीनगर निवासी राजेश यादव ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


गोरखनाथ के शास्त्रीनगर निवासी यादव ने तहरीर देकर बताया है कि पूर्व परिचित देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के पगरा गांव निवासी गोविंद तिवारी जिला सहकारी बैंक में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। मैंने अपने बेरोजगार बेटे की पढ़ाई को लेकर चर्चा की। गोविंद बोला कि आप चिंता मत करें, आपके बेटे की नौकरी जिला सहकारी बैंक देवरिया में लगवा दूंगा, इसके लिए 15 लाख रुपये की व्यवस्था करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया: राजेश का आरोप है कि विश्वास करके 14 जनवरी 2022 को अपने भतीजे वैभव के बैंक खाते से छह लाख और दो लाख रुपये गोविंद को नकद हाथ में दिए। बाकी सात लाख रुपये नियुक्ति के बाद देने के लिए कहा। दो साल बीतने के बाद भी बेटे की नौकरी नहीं लगी। गोविंद से बातचीत की तो उसने एक नियुक्ति पत्र दिया। बैंक जाने पर पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। गोविंद कई लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed