{"_id":"5f9d63088ebc3e9bda537a5d","slug":"8-corona-positive-got-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में मिले आठ नए कोरोना पॉजिटिव, 28 संक्रमित हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में मिले आठ नए कोरोना पॉजिटिव, 28 संक्रमित हुए स्वस्थ
Sat, 31 Oct 2020 06:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 31 Oct 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Covid 19
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जिले में शनिवार को कोरोना से आठ नए लोग संक्रमित मिले। इन्हें लेकर जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5322 हो गई है। राहत की बात यह रही कि जांच में 28 मरीज स्वस्थ मिले।
विज्ञापन
अब कोरोना महामारी को हराने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 5122 हो गई है। कुल 56 मरीजों की इस बीमारी से मौत हुई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 848 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 840 निगेटिव और आठ पॉजिटिव केस हैं। इनमें पडरौना क्षेत्र से तीन, फाजिलनगर से तीन और अन्य क्षेत्रों से दो लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
इस तरह अब तक कराई गई 183285 लोगों की जांच में 5380 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। 28 मरीज जांच में स्वस्थ मिले, जिन्हें लेकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 5122 हो गई है।
विज्ञापन
56 मरीजों की इस बीमारी से मौत हुई है, जबकि 202 लोग अभी भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण दर 2.93 प्रतिशत, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 95.20 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.04 प्रतिशत है।