फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   79 crores approved for Khobar GIS transmission sub-station in gorakhpur

यूपी के इस जिले में बनेगा पूर्वांचल का सबसे पहला पारेषण उपकेंद्र, मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

Tue, 19 Jan 2021 11:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Jan 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
79 crores approved for Khobar GIS transmission sub-station in gorakhpur
जीआईएस उपकेंद्र। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वांचल में सबसे पहले गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन (जीआईएस) की मंजूरी तो शासन से पहले ही मिल गई थी। अब इसके लिए 79.97 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। गोरखपुर के खोराबार के पास जीआईएस पारेषण उपकेंद्र बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। उपकेंद्र में 60-60 एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


इसे बनाने के बाद लगभग 13 करोड़ रुपये से बरहुआ पारेषण केंद्र से खोराबार तक नई लाइन भी खींची जाएगी। लगभग आठ किमी लंबी लाइन बनने के बाद पारेषण उपकेंद्र तैयार हो जाएगा। इस उपकेंद्र के शुरू होने से निर्बाध आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


शहर में अभी 132 केवी पारेषण उपकेंद्र फर्टिलाइजर, 220 केवी पारेषण उपकेंद्र बरहुआ और 400 केवी पारेषण उपकेंद्र मोतीराम अड्डा से बिजली आपूर्ति दी जाती है। तीनों पारेषण केंद्र से वितरण खंड और उपकेंद्रों तक आपूर्ति जाती है। इनमें से मोतीराम अड्डा पारेषण उपकेंद्र से खोराबार और ग्रामीण के वितरण उपकेंद्रों को आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गोला बाजार में पिछले साल 220 केवी पारेषण उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू की गई है। शहर की बढ़ती मांग को देखते हुए काफी समय पारेषण उपकेंद्र की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बिजली निगम ने खोराबार में पारेषण उपकेंद्र की स्थापना का प्रस्ताव बनाया था। जगह को लेकर कुछ दिनों तक मामला फंसा रहा लेकिन अब संकट भी खत्म हो गया है।

 

180 एमवी की क्षमता होगी

खोराबार जीआईएस पारेषण उपकेंद्र में 60-60 एमवीए के तीन पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे शहर के 12 से ज्यादा उपकेंद्रों को सीधे आपूर्ति दी जाएगी। उपकेंद्र शुरू होने के बाद बरहुआ और मोतीराम अड्डा पारेषण उपकेंद्रों का भार भी कम होगा। भविष्य में उपकेंद्र की क्षमता भी बढ़ाई जा सकेगी।

क्या होता है जीआईएस उपकेंद्र
गैस आधारित सब स्टेशन में सल्फर हेक्साक्लोराइड (एसएफ-6) गैस का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें ट्रांसफार्मर बाहर होते हैं, जबकि बाकी सभी उपकरण एक मेटल बॉक्स में बंद होते हैं, जिसमें गैस भरी जाती है। इसका कंट्रोल पैनल एक बड़े हॉल के बजाय छोटे कमरे में होता है। यही नहीं, ओवरलोडिंग न होने से ट्रांसफॉर्मर हीट भी नहीं होते। इससे ट्रिपिंग की समस्या नहीं होती।

जीआईएस उपकेंद्र से होने वाले फायदे
पूर्वांचल में पहला जीआईएस पारेषण उपकेंद्र बन जाने से उससे जुड़े इलाकों में निर्बाध आपूर्ति की व्यवस्था बहाल हो सकेगी। इससे ट्रिपिंग कम होगी, ब्रेकडाउन कम होगा, रखरखाव आसान होगा, मरम्मत में खर्च कम आएगा, ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी, नए कनेक्शन बढ़ाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed