गोरखपुर: 74 फर्जी शिक्षकों ने 38 करोड़ डकारे, पाई-पाई की होगी रिकवरी
- बेसिक शिक्षा विभाग ने बर्खास्त शिक्षकों की रिकवरी फाइल राजस्व विभाग के पोर्टल पर की अपलोड
- औसतन एक शिक्षक पर 50 लाख से अधिक की है रिकवरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कूटरचित दस्तावेजों के सहारे परिषदीय विद्यालयों में दशकों तक कार्यरत रहे 74 फर्जी शिक्षकों ने वेतन के मद में 38,30,01,263 रुपये डकारे हैं। इन शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी फर्जी शिक्षकों से वेतन रिकवरी की पूरी रिपोर्ट तैयार कर राजस्व विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर दी है। जल्द ही फर्जी शिक्षकों से पाई-पाई की रिकवरी शुरू होगी। औसतन प्रत्येक शिक्षक से 50 लाख रुपये की रिकवरी होनी है।
इंटर, स्नातक और बीएड या बीटीसी के फर्जी अंकपत्रों की सहायता से शिक्षा विभाग में शिक्षक की नौकरी करने वाले 74 फर्जी शिक्षकों को विभाग ने बीते दो सालों में बर्खास्त किया है। मगर इनसे वेतन रिकवरी में विभाग की ओर से तेजी नहीं दिखाई जा रही थी।
शासन स्तर से फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई के साथ रिकवरी की रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद से बेसिक शिक्षा विभाग ने तेजी दिखाते हुए रिकवरी की फाइल को तैयार करना शुरू किया है। पहले चरण 25 शिक्षकों के वेतन रिकवरी के मद में 76 लाख रुपये की रिकवरी का ब्योरा राजस्व विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया गया था। दूसरे चरण में 49 और फर्जी शिक्षकों के वेतन रिकवरी की रिपोर्ट तैयार कर पोर्टल पर अपलोड की गई है।
वेतन रिकवरी बनेगी बड़ी चुनौती
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बर्खास्त किए गए ज्यादातर फर्जी शिक्षक दूसरे की पहचान और प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी करते हुए पाए गए हैं। ऐसे में उनकी असल पहचान का पता लगाए बिना उनसे वेतन की रिकवरी पूरी कर पाना राजस्व विभाग के लिए बड़ी चुुनौती बनने वाली है। आरोपी बर्खास्तगी के बाद से फरार भी हैं।
इन पर बनती है सर्वाधिक रिकवरी
सुधा देवी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, ककरही - 84,12,950
सुरेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय, महुआपार - 82,33,249
शिव बचन सिंह, प्राथमिक विद्यालय, नौंवापार - 82,82,063
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि बर्खास्त फर्जी शिक्षकों से वेतन रिकवरी की पूरी रिपोर्ट तैयार कर बेसिक शिक्षा विभाग ने राजस्व विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने के साथ ही सूचना भी दे दी है। 74 शिक्षकों पर वेतन रिकवरी के मद में 38 करोड़ रुपये की धनराशि की रिकवरी बनती है।