{"_id":"60dabcf18ebc3e9eae7e97d1","slug":"72-candidates-got-counseling-to-become-teachers-under-69-thousand-teacher-recruitment-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 हजार शिक्षक भर्ती: गोरखपुर में शिक्षक बनने को 72 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 हजार शिक्षक भर्ती: गोरखपुर में शिक्षक बनने को 72 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग
Tue, 29 Jun 2021 11:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:55 AM IST
सार
इनमें 46 पुरुष व 26 महिला अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कराते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
69 हजार शिक्षकों की भर्ती के तहत गोरखपुर जिले में रिक्त 125 पदों के सापेक्ष काउंसिलिंग का आयोजन बीएसए कार्यालय पर हुआ। पहले दिन सोशल डिस्टेंसिंग के बीच 72 अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कराया। इनमें 46 पुरुष व 26 महिला अभ्यर्थी शामिल रहे। पहले दिन अनुपस्थित रहे 53 अभ्यर्थियों अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग दूसरे दिन मंगलवार सुबह 10 बजे से हो रही है।
काउंसिलिंग को लेकर सुबह से ही अभ्यर्थियों के बीएसए कार्यालय पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अभ्यर्थियों के लिए दो काउंटर बनाए गए थे। क्रमांक के मुताबिक काउंटर नंबर एक पर 1-65 तो काउंटर नंबर दो पर 66-125 अनुक्रमांक के अभ्यर्थियों ने दस्तावेजों का सत्यापन कराया। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि पहले दिन काउंसिलिंग कोविड-19 गाइडलाइन के तहत शांतिपूर्ण पूरी की गई। इस दौरान 72 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। अनुपस्थित 53 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग मंगलवार यानी अंतिम दिन होगी।
क्या बोले अभ्यर्थी
गोपालपुर की लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि पहले दो चरणों में मौका नहीं मिला मगर उम्मीद थी कि तीसरे चरण में नौकरी मिलेगी। मेरिट कम होने का इंतजार था, आज चयनित होकर अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर की अंकिता पांडेय ने बताया कि पिछले ढाई वर्ष से काफी उतार चढ़ाव देखने के बाद आज काउंसिलिंग कराकर सुखद अनुभूति हो रही है। सही मायनों आज जाकर अपने पैरों पर खड़ी हुई हूं। माता पिता और शिक्षकों को धन्यवाद।
आजमगढ़ के अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल हुआ हूं। अब नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार है। उसी दिन असली जश्न मनाऊगा। भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए सीएम को धन्यवाद।
गोरखपुर की अरूणिमा यादव ने बताया कि दो चरणों में काउंसिलिंग के लिए नहीं चुने जाने पर थोड़ी निराशा हुई थी। मगर परिवार ने हमेशा उत्साहवर्धन किया। परिवार का सहयोग न होता तो नौकरी मिलनी असंभव थी।