फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   71st Inter Railway Kabaddi Championship concludes

Gorakhpur News: 71वीं अंतर रेलवे कबड्डी चैंपियनशिप का हुआ समापन, पूर्वोत्तर रेलवे ने जीती कबड्डी चैंपियनशिप

Sat, 21 Oct 2023 01:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 Oct 2023 01:59 PM IST
सार

 नरसा के महासचिव पंकज कुमार सिंह ने विजेता एव उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया। पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने पिछले चार वर्षों में दूसरी बार यह चैंपियनशिप जीती है।

विज्ञापन
71st Inter Railway Kabaddi Championship concludes
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वात्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) की ओर से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित 71वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) कबड्डी चैंपियनशिप 2023-24 का शुक्रवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे ने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई को 41-35 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


एनईआर के महाप्रबंधक चंद्र वीर रमण ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। एशियन गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में एनईआर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील, प्रवेश, अमित नागर व रोहित गुलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा था। पूर्वोत्तर रेलवे ने सेंट्रल रेलवे को 40-26 से और आईसीएफ ने उत्तर रेलवे को 42-38 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीलिंग की जमीन का बैनामा करने वाला सब रजिस्ट्रार गिरफ्तार, सामने आया ठगी का नेटवर्क

एनईआर ने चार वर्षों में दूसरी बार जीता खिताब
नरसा के अध्यक्ष एससी श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। नरसा के महासचिव पंकज कुमार सिंह ने विजेता एव उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया। पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने पिछले चार वर्षों में दूसरी बार यह चैंपियनशिप जीती है। कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के पांच खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed