फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   700 meritorious honored in founding week celebrations of Maharana Pratap Education Council

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज: पुरस्कार पाकर खिले मेधावियों के चेहरे, इन बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Sat, 11 Dec 2021 09:42 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Dec 2021 09:42 AM IST
सार

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह का समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा-कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
700 meritorious honored in founding week celebrations of Maharana Pratap Education Council
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को लगभग 700 मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का समापन हो गया।  मुख्य अतिथि, केंद्रीय शिक्षा-कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन


आयोजन की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, महायोगी गुरु गोरखनाथ, महाराणा प्रताप, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद फिर सरस्वती वंदना और गोरक्षनाथ स्त्रोत पाठ से समारोह का सिलसिला आगे बढ़ा। शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. उदय प्रताप सिंह के स्वागत भाषण के बाद मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन हुआ। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया। संचालन डॉ. श्रीभगवान सिंह और आभार ज्ञापन  प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने किया।
विज्ञापन

 

द पिलर्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित संस्थापक सप्ताह समारोह में द पिलर्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें कक्षा एक से पांच तक के वर्ग में वंशराज सिंह ने प्रश्न मंच में तीसरा स्थान, हिंदी सुलेख में कक्षा चार की अनन्या गुप्ता ने तीसरा एवं उद्गीत अभिनव ने सामान्य ज्ञान में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में आयुषि शर्मा ने अंग्रेजी सुलेख में दूसरा, कक्षा सात की एशान्या ने चित्रकला में दूसरा एवं यशिष्ठा राय ने अंग्रेजी भाषण में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं माध्यमिक वर्ग में कक्षा नौ के इशान ने चित्रकला में प्रथम, कक्षा नौ के बागीश शंकर शुक्ला ने उदीयमान कवि गोष्ठी में दूसरा एवं कक्षा 11 के मानस त्रिपाठी ने अंग्रेजी भाषण में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद

समारोह में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल अतुल वाजपेयी, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, मेयर सीताराम जायसवाल, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, शीतल पांडेय, महेंद्र पाल सिंह, महंत रविंद्र दास, हरि प्रकाश मिश्रा, पीके मल्ल, डॉ. माया शंकर सिंह, प्रो. राजवंत राव, प्रो. विनोद सिंह, अंजू चौधरी, प्रमोद कुमार चौधरी, प्रमथ नाथ मिश्र, डॉ. सत्या पांडेय, चौधरी प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

इन्हें मिला स्वर्ण पदक

  • महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ स्वर्ण पदक : एमपी इंटर कॉलेज (श्रेष्ठतम संस्था)
  • योगिराज बाबा ब्रह्मनाथ स्वर्ण पदक : सोम बहादुर, दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज (श्रेष्ठतम कर्मचारी)
  • योगिराज बाबा गंभीरनाथ स्वर्ण पदक : डॉ. कमलेश मौर्य, दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज (श्रेष्ठतम शिक्षक)
  • ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्वर्ण पदक : सुजीत कुमार, (स्नातकोत्तर के श्रेष्ठतम विद्यार्थी)
  • ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्वर्ण पदक : शशांक पांडेय, गुरु श्रीगोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ (स्नातक के श्रेष्ठतम विद्यार्थी)
  • महाराणा मेवाड़ स्वर्ण पदक : अर्पणा पारिक (इंटरमीडिएट की श्रेष्ठतम छात्रा)
 

केंद्रीय मंत्री व सीएम ने किया पुस्तक का विमोचन

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह के समापन समारोह में मगध विश्वविद्यालय बोधगया के सेवानिवृत्त आचार्य प्रो. महेश कुमार शरण की पुस्तक पितृ तीर्थ गया का विमोचन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed