{"_id":"646f0782f585c03628068026","slug":"70-years-old-man-fall-in-love-with-40-year-woman-in-gorakhpur-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ापे में इश्क: 70 साल के बुजुर्ग का महिला पर आया दिल, थाने पहुंचकर पत्नी बोली- शादी बचा लो साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़ापे में इश्क: 70 साल के बुजुर्ग का महिला पर आया दिल, थाने पहुंचकर पत्नी बोली- शादी बचा लो साहब
Thu, 25 May 2023 12:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 May 2023 12:38 PM IST
सार
पीड़िता ने मंगलवार की रात को ही डायल 112 पर घटना की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग आरोपी भाग गया था। हरनही चौकी प्रभारी अनीस सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उसकी उम्र 70 साल है। 42 साल पहले मुझसे शादी हुई थी। तब से सब ठीक-ठाक चल रहा था। अब उसका दिल 40 साल की दूसरी महिला पर आ गया है। उसके ऊपर मोहब्बत का भूत इस कदर हावी है कि आए दिन मुझसे मारपीट करने लगा है। लगता है कि मेरी हत्या न कर दे। मंगलवार की रात उसने कमरे में बंद कर मुझे बुरी तरह पीटा। इतने से मन नहीं भरा तो मोमबत्ती से कई जगह दाग दिया। ये आरोप एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पति फरार है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हरनही इलाके के भैंसा गांव की रहने वाली निर्मला देवी ने चौकी में दिए तहरीर में अपने पति रामदरश यादव (70) पर दूसरी महिला के चक्कर में आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया है। कहा कि रामदरश के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे उसे चार दशक से अधिक हो चुका है। जवानी के दिनों में उनका मन नहीं भटका, लेकिन बुढ़ापे में वह किसी और से मोहब्बत करने लगा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बदमाशों ने बदला अपराध का तरीका: गैंगवार और सुपारी किलिंग पर कमर तोड़ी तो अंडरग्राउंड क्राइम में उतरे माफिया
विज्ञापन
उसके टोकने पर वह आए दिन कमरे में बंद कर पीटता है। मंगलवार की रात वह नशे में घर आया और कमरे में बंद कर उसे बुरी तरह पीटा। इतने से मन नहीं भरा तो मोमबत्ती से कई जगह दाग दिया।
पीड़िता ने मंगलवार की रात को ही डायल 112 पर घटना की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग आरोपी भाग गया था। हरनही चौकी प्रभारी अनीस सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।