{"_id":"60d54d3b8ebc3e2d804113bc","slug":"70-year-old-man-died-in-gorakhpur-jail-relatives-have-accused-police-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पांच दिन पहले जेल गए 70 साल के बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पांच दिन पहले जेल गए 70 साल के बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया है आरोप
Fri, 25 Jun 2021 08:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Jun 2021 08:57 AM IST
सार
भूमि विवाद में दर्ज हुआ था जालसाजी का केस। 70 साल के बुजुर्ग को जेल भेजने पर भी सवाल।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में जालसाजी के मामले में पांच दिन पहले जेल गए 70 साल के बुजुर्ग की गुरुवार को मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर उसे जेल से जिला अस्पताल भेजा गया था। भूमि विवाद में दर्ज जालसाजी के मामले में बीते 19 जून को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 70 साल के बुजुर्ग को जेल भेजने को लेकर भी परिजन पुलिस को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं और इस मौत के लिए पुलिस प्रशासन को ही जिम्मेदार बता रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, थाना शाहपुर क्षेत्र के जंगल मातादीन निवासी 70 वर्षीय सुखलाल 19 जून से जिला जेल में बंद था। उस पर भूमि को लेकर जालसाजी सहित अन्य धाराओं के केस दर्ज था।
गुरुवार को सुखलाल को घबराहट हुई और अचानक चेहरे पर सूजन भी हो गया। जेल प्रशासन ने उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में ही शाम करीब 6.30 बजे सुखलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने इस मौत के लिए पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है बुजुर्ग कैदियों को छोड़ा जा रहा है दूसरी तरफ पुलिस बुजुर्ग को ही जेल भेज रही है। घरवालों का आरोप था कि उन्हें फर्जी मुकदमे में जेल भेजा गया था।