{"_id":"610378798ebc3e8b9f4ff2a8","slug":"70-thousand-robbed-from-shopkeeper-of-bihar-during-bag-checking-by-becoming-police-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुलिस बनकर लूट ले गए 70 हजार रुपये, बैग चेकिंग के दौरान दुकानदार की उड़ाई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पुलिस बनकर लूट ले गए 70 हजार रुपये, बैग चेकिंग के दौरान दुकानदार की उड़ाई रकम
Fri, 30 Jul 2021 09:26 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Jul 2021 09:26 AM IST
सार
कोतवाली इलाके के शाहमारुफ में बिहार के दुकानदार के साथ हुई घटना। चाय पीने के लिए रुकने के दौरान बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके के शाहमारुफ में गुरुवार सुबह 9:30 बजे बदमाशों ने पुलिस बनकर बिहार के दुकानदार जोगिंदर प्रसाद से 70 हजार रुपये लूट लिए। जोगिंदर बेटे के साथ चाय पीने के लिए रुके थे, इसी दौरान आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित ने एक दुकानदार की मदद से कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज के मीरगंज निवासी जोगिंदर कुमार चश्मा और घड़ी का व्यापार करते हैं। महीने में एक बार वह खरीदारी करने के लिए शाहमारुफ आते हैं। गुरुवार की सुबह 9:30 बजे ही बेटे के साथ बाजार में पहुंच गए थे। अभी वहां की सभी दुकानें नहीं खुली थी इस वजह से बेटे के साथ एक चाय की दुकान पर चले गए।
जोगिंदर के मुताबिक, दुकान पर चाय पीने के दौरान ही दो लोग आए और अपने को पुलिस बताकर बैग चेक करने लगे। उनके दो साथी कुछ दूरी पर खड़े थे। इसी बीच उसमें से रुपये निकालकर फरार हो गए। कुछ देर बाद बैग देखने पर घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं
यह बरतें सावधानी

- 24 अक्तूबर 2017: कोतवाली इलाके की रेती रोड पर कोलकाता के व्यापारी से 7.50 लाख लूटे।
- 7 नवंबर 2017: मधुबनी, बिहार के व्यापारी तेज नारायण से कोतवाली के साहबगंज में 1.56 लाख लूटे।
- 27 नवंबर 2017: शाहपुर इलाके में स्कूल प्रबंधक की पत्नी से जेवर लूटे।
- 18 फरवरी 2018: कैंट के बेतियाहाता में दवा व्यापारी अमर केडिया की मां से जेवर लूटे।
- अक्तूबर 2018: कैंट इलाके के अलहदादपुर निवासी राकेश गुप्ता की पत्नी से बेतियाहाता में गहने लूटे।
यह बरतें सावधानी
- बिना वर्दी पुलिस बनकर चेकिंग करने वालों से पूरी तरह से सजग रहें, तुरंत पुलिस को सूचना दें।
- खुद को पुलिस बताने पर अगर वर्दी में नहीं है तो शोर मचाएं और फिर पुलिस को बताएं।
- शक होने पर फोटो खींच लें और जाने से पहले अपना सामान चेक कर लें।