फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   7 injured in picup -tapo accident

बस्ती में हादसा: बेकाबू पिकअप की टक्कर से टैंपो पलटा, सात घायल

Tue, 10 May 2022 09:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2022 09:35 AM IST
सार

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार चौधरी ने बताया कि गंभीर घायल गुड़िया देवी, उर्मिला एवं अजय कुमार कश्यप को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गुड़िया देवी का दायां हाथ टूटा है। उर्मिला के दोनों हाथ में फैक्चर हो गया है। अजय कुमार के सिर में चोट आई है।

विज्ञापन
7 injured in picup -tapo accident
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोमवार शाम तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो पलटने से उसमें बैठे सात यात्री घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एक घायल संतोष कुमार गोरखपुर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर भानपुर से डुमरियागंज की ओर सवारी लेकर जा रहे टेंपो में पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में गुड़िया देवी, विद्यावती, श्याम दुलारी निवासी कड़जहना थाना सोनहा, उर्मिला देवी निवासी मलपुरवा थाना सोनहा, अजय कश्यप निवासी चिरई बुजुर्ग, आलोक कुमार निवासी शाहपुर, संतोष कुमार निवासी जैतपुर थाना गीडा, जिला गोरखपुर घायल हुए हैं।
विज्ञापन


भानपुर के सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार चौधरी ने बताया कि गंभीर घायल गुड़िया देवी, उर्मिला एवं अजय कुमार कश्यप को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गुड़िया देवी का दायां हाथ टूटा है। उर्मिला के दोनों हाथ में फैक्चर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय कुमार के सिर में चोट आई है। हादसे में टेंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, टेंपो में टक्कर मारने के बाद बेकाबू पिकअप चालक गाड़ी लेकर पेड़ से टकरा गया। इसके बाद गाड़ी रुकी। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed