फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   66 research papers selected for presentation in MMMUT, will be published

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में प्रस्तुतिकरण के लिए चयनित हुए 66 शोध पत्र, होंगे प्रकाशित

Sun, 19 May 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 19 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
66 research papers selected for presentation in MMMUT, will be published
फोटो- एमएमएमयूटी में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को समापन हो गया। सम्मेलन में दो दिनों में देश-विदेश से कुल 237 शोध पत्र प्राप्त हुए थे। समीक्षा के बाद कुल 66 शोध पत्रों को प्रस्तुतिकरण के लिए चयनित किया गया। सम्मेलन में प्रस्तुत शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्प्रिंगर पब्लिकेशन से प्रकाशित किया जाएगा।
कार्यवाहक कुलपति प्रो. वीके गिरी ने प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन के दूसरे दिन मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज के प्रो. वीएस त्रिपाठी ने चिकित्सा के क्षेत्र में इंजीनियरिंग सिद्धांतों व समस्या समाधान के लिए आरएफ सेंसर की उपयोगिता के बारे में बताया। आईआईटी कानपुर के प्रो. राघवेंद्र चौधरी ने संचार के क्षेत्र में एंटीना की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रो. वाईके प्रजापति ने प्रकाशीय संचार के क्षेत्र में हो रहे विभिन्न सेंसरों के बारे में अपने विचार रखे। आईआईटी पटना के प्रो. ज्वार सिंह ने न्यूरोमार्फिक क्वांटिकरण कम्प्यूटिंग सर्किट के बारे में बताया। आयोजन समिति के प्रो. एसके सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. राजन मिश्र, डॉ. धर्मेंद्र कुमार और डॉ. बीपी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed