फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   65 year old wife accused husband of misdeed

UP: 65 वर्षीय पत्नी ने पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली- 12 साल से दोनों अलग, थानें में सुनाई आपबीती

Fri, 05 Sep 2025 03:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 05 Sep 2025 03:45 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि पति के पहुंचते ही पहले विवाद हुआ, इसके बाद उसने दरवाजा बंद कर पीड़िता को धमकी दी और दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
65 year old wife accused husband of misdeed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

यूपी के गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 65 वर्षीय बुजुर्ग पर उसकी पत्नी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पति-पत्नी के बीच पिछले 12 वर्षों से विवाद चल रहा था और पीड़िता अपनी बेटी के साथ खोराबार क्षेत्र में अलग रह रही थी। पीड़िता के अनुसार, तीन महीने पहले दोपहर के समय पति अचानक घर पहुंचा।

विज्ञापन

आरोप है कि पति के पहुंचते ही पहले विवाद हुआ, इसके बाद उसने दरवाजा बंद कर पीड़िता को धमकी दी और दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को सात साल की सजा
न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार न्यायालय एएसजे, एसपीएल पॉक्सो ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को सात साल के कठोर कारावास और 30 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायाधीश साक्ष्यों और गवाहों के बयान का अवलोकन करते हुए मुकदमा असलम निवासी सोनवरसा शंकरपुर थाना मोहाना को यह सजा सुनाई है। जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर सजा बढ़ जाएगी। सजा कराए जाने में जिला मॉनिटरिंग सेल, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता तथा न्यायालय पैरोकार आरक्षी अर्जुन थाना सिद्धार्थनगर का योगदान रहा। 

विज्ञापन

देवरिया: यौन शोषण के शिकार मासूम की इलाज के दौरान मौत
भटनी के बिहार के एक गांव निवासी अप्राकृतिक दुष्कर्म से पीड़ित मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने विजयीपुर थाना पहुंच आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। मामला बार्डर क्षेत्र से जुड़े होने के चलते बृहस्पतिवार को पूरे दिन प्रकरण की चर्चा इलाके में होती रही। भटनी थाना क्षेत्र से सटे बिहार के विजयीपुर इलाके के एक गांव में मंगलवार को एक छह वर्षीय मासूम के साथ गांव के ही एक युवक ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इससे मासूम की हालत खराब हो गई। परिजन उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बच्चे का इलाज वहीं चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed