{"_id":"6afd5c676949497a4501265a","slug":"63-year-old-arrested-for-molesting-two-minor-girls-videos-found-on-phone-under-probe-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दो बच्चियों से अश्लील हरकत का आरोप, 63 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल में मिले वीडियो की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दो बच्चियों से अश्लील हरकत का आरोप, 63 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल में मिले वीडियो की जांच जारी
Wed, 18 Nov 2026 02:13 PM IST
अनुराग रंजन
अमर उजाला ब्यूरो, गाेरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गाेरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:13 PM IST
सार
आरोपी के मोबाइल की जांच के दौरान अश्लील वीडियो मिलने की बात सामने आई है। वीडियो की पड़ताल कर पता लगाया जा रहा है कि ये किससे संबंधित हैं और उनका बच्चियों के साथ हुई घटना से कोई संबंध है या नहीं। मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में आठ से 11 वर्ष की दो बच्चियों के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि 63 वर्षीय अशोक कुमार त्यागी ने दोनों को खेलने के बहाने बुलाया और उनके साथ अश्लील हरकत की। घटना की जानकारी होने के पर अपार्टमेंट के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मेरठ का रहने वाला है आरोपी
आरोपी अशोक कुमार त्यागी मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है। वह गोरखनाथ थाना क्षेत्र के अपार्टमेंट में अपने बेटे के साथ रहता है। उसका बेटा एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। आरोप है कि अपार्टमेंट में रहने के दौरान उसने दोनों बच्चियों को खेलने के बहाने बुलाकर उनके साथ गलत हरकत की। मामला सामने आने के बाद अपार्टमेंट में लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने पकड़कर पीटा
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
आरोपी के मोबाइल की जांच के दौरान अश्लील वीडियो मिलने की बात सामने आई है। वीडियो की पड़ताल कर पता लगाया जा रहा है कि ये किससे संबंधित हैं और उनका बच्चियों के साथ हुई घटना से कोई संबंध है या नहीं। मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। -रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
