{"_id":"614ee985ff363f5533633f79","slug":"63-booths-in-gorakhpur-13427-got-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: गोरखपुर में 63 बूथ, 13427 को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: गोरखपुर में 63 बूथ, 13427 को लगी वैक्सीन
Sat, 25 Sep 2021 02:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:49 PM IST
सार
जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल व संक्रामक रोग विभाग में टीका लगवाने के लिए सबसे अधिक लोग पहुंचे। देर शाम तक टीकाकरण चलता रहा।
विज्ञापन
टीका लगवाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 63 बूथों पर 13427 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 7971 को पहली और 5456 लोगों को दूसरी डोज दी गई। बूथों पर टीका लगवाने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी थी। राहत की बात यह है कि किसी बूथ पर भी अफरा-तफरी का माहौल नहीं रहा।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल व संक्रामक रोग विभाग में टीका लगवाने के लिए सबसे अधिक लोग पहुंचे। देर शाम तक टीकाकरण चलता रहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि शनिवार को केवल दूसरी डोज वालों को टीका लगाया जाएगा। अभी भी करीब एक लाख लोग ऐसे हैं, जिनके दूसरी डोज का समय पूरा हो चुका है लेकिन वह लोग बूथों पर नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि दूसरा डोज जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
24 घंटे में कोई संक्रमित नहीं मिला
कोरोना संक्रमण के मामले कम हो गए हैं। 24 घंटे में शुक्रवार को लगभग चार हजार नमूनों की जांच हुई है। इसमें एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। वहीं दो मरीज ठीक हुए हैं। 30 अगस्त के बाद कोई मौत न होने से विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59414 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 58554 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 849 की मौत हो चुकी है। पांच एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन