फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   60 percent citizens satisfied with work of Gorakhpur Police

एडीजी जोन ने कराया था पोल: गोरखपुर पुलिस के कामकाज से संतुष्ट हैं 60.13 फीसदी नागरिक

Wed, 17 Aug 2022 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Aug 2022 12:37 PM IST
सार

जुलाई में एफआईआर/एनसीआर और पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन में 15.26 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। अप्रैल माह में पब्लिक अप्रूवल रेटिंग 40.14 प्रतिशत, मई माह में 44.14प्रतिशत, जून माह में 44.87 प्रतिशत थी। जबकि, जुलाई माह की रेटिंग में सुधार दर्ज करते हुए 60.13 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
60 percent citizens satisfied with work of Gorakhpur Police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले की पुलिस के कामकाज से 60.13 प्रतिशत लोग खुश हैं। ऑनलाइन पोल में हिस्सा लिए लोगों की नजर में पुलिस की कार्यप्रणाली सुधरी है। वहीं, आईजीआरएस और ट्विटर पर पुलिस अभी पीछे है। एक से सात अगस्त किए गए ऑनलाइन फीडबैक में आईजीआरएस, ट्विटर पोल, डायरेक्ट पोल पर सुझाव लिए गए थे। इसी आधार पर एडीजी जोन कार्यालय ने इसी आधार पर रेटिंग जारी की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जुलाई में एफआईआर/एनसीआर और पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन में 15.26 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। अप्रैल माह में पब्लिक अप्रूवल रेटिंग 40.14 प्रतिशत, मई माह में 44.14प्रतिशत, जून माह में 44.87 प्रतिशत थी। जबकि, जुलाई माह की रेटिंग में सुधार दर्ज करते हुए 60.13 प्रतिशत रही।
विज्ञापन


कुल वोट या फीडबैक में 565 वोट बढ़े हैं। इसी तरह एफआईआर व एनसीआर में अप्रैल में 815, मई 984, जून 1166 और जुलाई महीने में वोटों की संख्या बढ़कर 1688 हो गई। इसी तरह पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन में जून महीने में 5418 वोट मिले थे। जबकि, जुलाई में वोटों की संख्या बढ़कर 5 हजार 983 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed