फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   6.40 lakh people not get second dose in Gorakhpur

Corona War: गोरखपुर में 6.40 लाख लोगों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज, आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 14 May 2022 01:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 May 2022 01:42 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि टीकाकरण नियमित चल रहा है। गांवों में हमारी टीमें लोगों को इसके लिए प्रेरित भी कर रही हैं। पहली डोज में हम लोग 102 प्रतिशत टीकाकरण कर चुके हैं। ज्यादातर लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है, लेकिन कुछ लोग आगे नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
6.40 lakh people not get second dose in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर जिले में 6,40,558 लोगों ने समय पूरा हो जाने के बाद भी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इसमें 41 हजार से अधिक बच्चे व किशोर (12 से 14 वर्ष) भी शामिल हैं। जबकि दूसरी डोज लगवाए बिना सुरक्षा-चक्र पूरा नहीं होता। ऐसे लोगों को बूथों पर आकर कोरोनारोधी टीका लगवाना चाहिए।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले में 16 जनवरी 2021 को कोविड टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। अब तक 35,60,099 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 6.40 लाख लोग समय पूरा होने के बाद भी दूसरी डोज नहीं लगवाए हैं। 12 से 14 वर्ष के बच्चों-किशोरों का टीकाकरण पिछले 16 मार्च को शुरू हुआ था।
विज्ञापन


उन्हें कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। 41,871 बच्चों-किशोरों का समय पूरा हो चुका है, लेकिन वे अभी दूसरी डोज नहीं लगवाए हैं। 4,94,667 लोग कोविशील्ड व 1,04,020 लोग कोवैक्सीन की दूसरी डोज से वंचित हैं। विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांवों में जागरूकता अभियान शुरू किया है। लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग आगे नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी डोज का समय

  • कोविशील्ड 84 दिन
  • कोवैक्सीन 28 दिन
  • कोर्बेवैक्स 28 दिन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि टीकाकरण नियमित चल रहा है। गांवों में हमारी टीमें लोगों को इसके लिए प्रेरित भी कर रही हैं। पहली डोज में हम लोग 102 प्रतिशत टीकाकरण कर चुके हैं। ज्यादातर लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है, लेकिन कुछ लोग आगे नहीं आ रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि जिन्हें दूसरी डोज नहीं लगी है, उनकी सूची बनाएं। उसके आधार पर उनके गांव में टीम भेजकर टीकाकरण कराया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed