फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   592 employees of electricity corporation on radar of chairman in Gorakhpur

Exclusive: गोरखपुर में चेयरमैन के रडार पर बिजली निगम के 592 कर्मी, भेजी गई सूची

Wed, 25 May 2022 01:45 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 May 2022 01:45 PM IST
सार

चेयरमैन को जो सूची भेजी गई है, उसके मुताबिक, मुख्य अभियंता कार्यालय के भी 10 कर्मचारी हैं। इनमें दो कर्मचारी तो 1985 और 1987 से इसी कार्यालय में तैनात हैं। आठ कर्मचारी 1990 से ही इसी खंड में तैनात हैं।

विज्ञापन
592 employees of electricity corporation on radar of chairman in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पावर कारपोरेशन के चेयरमैन के रडार पर जोन के 592 बिजली कर्मी हैं। इन कर्मियों के पिछले पांच वर्ष की तैनाती, कामकाज सहित अन्य जानकारी सुरक्षित कर ली है। दो कर्मचारी ऐसे हैं, जो 35-37 वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हैं। आठ कर्मचारी 32 वर्षों से एक ही खंड में जमे हैं। बताया जा रहा है कि एक जगह जमे और खराब रिकार्ड वाले अभियंता, कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।

विज्ञापन


पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विद्याभूषण ने पांच वर्षों से तैनात बिजली कर्मियों की सूची बनाकर पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज को भेज दी है। इसमें कर्मचारी का नाम, सैप आईडी (ईआरपी पोर्टल वाली), तैनाती स्थल, तैनाती अवधि और मोबाइल नंबर भी शामिल है। इंटरप्राइजेज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) पोर्टल से ही अभियंता नया बिजली कनेक्शन स्वीकृत करते हैं।
विज्ञापन


इसमें कनेक्शन देने में देरी, कम कनेक्शन, ठेकेदारों के बिल भुगतान सहित तमाम जानकारी भी रहती है। पांच वर्ष में किस कर्मचारी या अभियंता ने वित्तीय संबंधी विभागीय काम किया है, इसका ब्योरा दर्ज होता है। इस प्रक्रिया से अभियंता व कर्मचारी दहशतजदा हैं। उनका कहना है कि व्यक्तिगत विवरण से जुड़ी सूचना पहली बार मांगी गई है। ऐसा लगता है कि एक-एक अभियंता व कर्मचारी के कामकाज की समीक्षा की जा रही है। कामकाज का आकलन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मुख्य अभियंता कार्यालय में है वर्षों से तैनाती
चेयरमैन को जो सूची भेजी गई है, उसके मुताबिक, मुख्य अभियंता कार्यालय के भी 10 कर्मचारी हैं। इनमें दो कर्मचारी तो 1985 और 1987 से इसी कार्यालय में तैनात हैं। आठ कर्मचारी 1990 से ही इसी खंड में तैनात हैं।

जोन के अलग अलग खंडों के आंकड़े
खंड                                  कर्मचारियों की संख्या

गोरखपुर( शहरी)                    172
ग्रामीण प्रथम                         121
ग्रामीण द्वितीय                         85
देवरिया                               86
महाराजगंज                            45
 कुशीनगर                              63
वर्क सर्किल                            10
मुख्य अभियंता कार्यालय            10

 

चेयरमैन ने पहले भी की सख्त कार्रवाई
बिजली निगम के नगरीय वितरण खंड द्वितीय में छह साल पहले नियमों को दरकिनार कर 23 लाख रुपये के 78 बकाएदारों से कम बिल भुगतान कराने के मामले में चेयरमैन ने राजस्व लिपिकों, लेखाकार व अवर अभियंता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। एक खंडीय लेखाकार और जोन के सलेमपुर देवरिया खंड में तैनात कार्यालय सहायक को सेवा से बर्खास्त कर दिया था। इसके साथ ही खंड में तैनात रहे एक लिपिक को पदावनत कर सेवा प्रारंभ के समय के वेतनमान पर बहाली दी थी। सूरजकुंड बिजली घर के तत्कालीन जेई मनोज गुप्ता को निंदा प्रविष्टि दी थी।

वित्तीय अनियमितता में कई की जांच चल रही
चेयरमैन के निर्देश पर जोन के अलग अलग खंडों में अभियंताओं की जांच चल रही है। इसमें वित्तीय अनियमितता के मामले भी हैं। इन्हीं जांचों के बीच इन कर्मियों की सूची मांगे जाने से हड़कंप मच गया। सिकरीगंज के एक मामले में भी चेयरमैन ने अभियंताओं को आरोप पत्र जारी किया था। इसके अलावा निगम के टीम 29 ( अभियंता, सहायक व कर्मचारी) को भी एक वित्तीय अनियमितता के मामले में आरोप पत्र दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed