फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   5,86,658 cases were resolved in Lok Adalat

Gorakhpur News: लोक अदालत में 5,86,658 वादों का किया गया निस्तारण

Sun, 10 Mar 2024 03:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
5,86,658 cases were resolved in Lok Adalat
- दीवानी कचहरी में आयोजित किया गया था लोक अदालत
विज्ञापन

-जनपद न्यायाधीश ने छह वादों का निस्तारण किया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को कुल 586658 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें से पारिवारिक वादों से संबंधित प्री-लिटिगेशन स्तर पर व लिटिगेश्न स्तर पर 43 वादों तथा प्री-लिटिगेशन स्तर पर विभिन्न बैंकों, कंपनियों व भारत दूरसंचार निगम से संबंधित 1461 वादों का निस्तारण कर 7,19,17,286.00 रुपये जमा कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तेज प्रताप तिवारी द्वारा नई मीटिंग हाल में सुबह 10.30 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा छह वादों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी वाणिज्यिक न्यायालय द्वारा 17 व पीठासीन अधीकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, गोरखपुर द्वारा 295 वादों का निस्तारण करते हुए 11,28,84,833.00 रुपये प्रतिकर अवार्ड पारित किया गया।
विज्ञापन

जनपद के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नोडल अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं अन्य राजस्व अधिकारियों द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई। विभिन्न न्यायालयों द्वारा आपराधिक प्रकृति के अनेक वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। समस्त न्यायालयों द्वारा कुल 26172 आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु. 34,97,295.00 वसूल किया गया। राजस्व व अन्य विभागों द्वारा कुल 559798 प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 619079 वाद निश्चित किए गए थे, जिसमें से 586658 वादों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed