Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   57 personnel from the Gorakhpur-Basti division promoted to the post of Revenue Inspector

Gorakhpur News: गोरखपुर-बस्ती मंडल के 57 कर्मियों को मिली राजस्व निरीक्षक पद यात्रा पदोन्नति

Sun, 15 Nov 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 15 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
57 personnel from the Gorakhpur-Basti division promoted to the post of Revenue Inspector
गोरखपुर। राजस्व परिषद ने चयन वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के सापेक्ष राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत गोरखपुर और बस्ती मंडल के कुल 57 कर्मचारियों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। पदोन्नति पाने वालों में लेखपाल, संग्रह अमीन और भू-अर्जन अमीन संवर्ग के कर्मचारी शामिल हैं। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के अनुभाग-4 की ओर से 14 नवंबर को जारी आदेश में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक (राजस्व निरीक्षक) सेवा नियमावली-2017 के प्रावधानों के तहत गठित चयन समिति की संस्तुति का हवाला दिया गया है। चयन वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के सापेक्ष पोषक संवर्ग से इन कर्मचारियों का राजस्व निरीक्षक पद के लिए चयन किया गया है। पदोन्नति के बाद कर्मचारियों को राजस्व निरीक्षक के पद पर वेतनमान लेवल-5 (29,200 से 92,300) मिलेगा। आदेश में पदोन्नत कर्मचारियों की तैनाती के लिए संबंधित जिले भी निर्धारित किए गए हैं। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों के लिए परिषद का यह आदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed